तीन दिवसीय हड़ताल के पूर्व बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया,
OTNews-Desk September 25, 2026 टॉप न्यूज़ 23 Views
तीन दिवसीय हड़ताल के पूर्व बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया,
👉सरकार के दबाव से नहीं घबराने वाले बैंक कर्मी,
लखनऊ- केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की 5 दिवसीय बैंकिंग व लंबित मांगों को मानने बजाए डराने व धमकाने का प्रयास कर रही है, सरकार के ऐस कृत्यों से घबराना नही हैं। सभी बैंककर्मी (75% से अधिक जेन जी है अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करने को संकल्पित हैं, बैंक कर्मियों ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन कर रैली निकाल कर आक्रोशित बैक कर्मियो ने संघर्ष का एलान किया गया।
बैंक नेताओं (सभी कामरेड) एस के संगतानी और लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हमारी एकता और संघर्षशीलता से सरकार घबराई है और उल्टे सीधे निर्णय ले रही है, यही हमारी जीत की शुरुआत है। संदीप सिंह और वी के माथुर ने कहा कि सरकार बैंक प्रबंधन से अपने ही अधिकारियों, कर्मचारियों को एफआईआर और ट्रांसफर का भय दिखाने का निर्देश दे रही है, जो अत्यन्त निंदनीय है। अशोक अग्रवाल और सचिन केशरवानी ने सोशल मीडिया आदि माध्यमों से किए जा रहे दुष्प्रचार से बैंककर्मियों को सजग रहने को कहा। शकील अहमद, राकेश पाण्डेय और धनंजय सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक तथा अन्य विभागों के संघटन हमारे संघर्ष को समर्थन और सहयोग दे रहे है।कामरेड आशुतोष वर्मा, तारकेश्वर चौहान, आकाश शर्मा, शिव कुमार सिंह, बृजेश तिवारी ने बताया कि एसबीआई और पीएनबी सहित कई बैंकों के प्रबंधन ने द्विपक्षीय समझौते के प्राविधानों का उल्लंघन करते हुए रविवार 27 को बैंक खोलने का परिपत्र जारी किया है। हम इसका विरोध करते है। स्वाति सिंह, भारती शर्मा, आनंद सिंह, अभिषेक, गौरव, विंध्य विक्रम आदि ने ऐसे आदेशों का अनुपालन सिरे से ख़ारिज कर दिया गया।
मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया फोरम द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है तथा मांगे पूरी न होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी ।