Breaking News

महाकुंभ मेला में भगदड़ 30 की मौत, 90 घायल,

महाकुंभ मेला में भगदड़ 30 की मौत, 90 घायल,

सीएम योगी ने कहा घायलों का निजी व सरकारी अस्पताल करें इलाज सरकार खर्चा उठाएगी,

प्रयागराज- महाकुंभ 29 जनवरी 2025 बुधवार देर शाम मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम में हुए हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः एक से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ के कारण दूसरी ओर के बैरीकेड्स टूट गए और लोग बैरीकेड्स लांघकर दूसरी तरफ आ गए और स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया।शासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य करते हुए भीड़ को हटाया और एंबुलेंस के द्वारा लगभग 90 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इसमें से से 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है,मृतकों में से 25 की पहचान हो चुकी है और शेष की शिनाख्त की जानी बाकी है।मृतकों में कुछ लोग अन्य के प्रदेशों से हैं, जिसमें कर्नाटक से 4, असम से एक, गुजरात से एक है। कुछ घायलों को परिवार के लोग लेकर चले गए हैं तथा 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय स्थिति सामान्य है।29 जनवरी को शासन ने सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा, मेला प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल इंटरटेन नहीं किया। जो भी मुख्य स्नान पर्व हैं उस पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *