Breaking News

म्यूजिकल सफ़र इंडिया ने वृद्धाश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस,

 म्यूजिकल सफ़र इंडिया ने वृद्धाश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध जन

राजस्थान ब्बूरो

जयपुर- संस्था म्यूजिकल सफ़र इंडिया ने 76 वें गणतंत्र दिवस  वृद्धाश्रम में धूयधाम से मनाया गया,कार्यक्रम में लगभग 40 वृद्धजनों ने देशभक्ति गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश पूजा से की गयी, उपस्थित वृद्धजनो का सम्मान तिरंगे के साथ किया गया साथ ही कार्यक्रम प्रमुखहमको तुमको विजेंद्र पाठक द्वारा आयोजित अनेको खेल गतिविधियों का भी वो हिस्सा बने और कुछ लोगो ने जीवन का मर्म समझने हेतु कविताएं प्रस्तुत की तो कुछ एक ने नृत्य कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।कुछ लोगों ने अपने जीवन के अनुभवों को भी संस्था के कलाकारों के साथ साझा किया। संस्थापक सपना पाठक ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले सात सालों से निरंतर  विभिन्न चैरिटी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे इन बुजुर्गों को ये महसूस हो कि ये भी समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा है, कोई उपेक्षित वर्ग नहीं है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में छोटे कलाकार तनिष्क की गिटार के साथ देशभक्ति गीत की प्रस्तुति और वरिष्ठ बांसुरी वादक मनोहर लाल शर्मा द्वारा संदेशे आते हैं व आजा सनम मधुर चांदनी में हम गीत को बांसुरी की धुन पर प्रस्तुति को सराहा गया। गायक कलाकारों में सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से परिपूर्ण कर दिया, भाग लेने वाले कलाकारों में दीपक अरोरा, शरद माथुर, रमिता मित्तल, रीना बरारा, निशांत माथुर, एम.एल. छाबड़ा, राजेश प्रजापति, अतुल श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे, मंच संचालन सपना पाठक और वासु मोटवानी ने किया।
अंत में संस्था के सदस्य एम एल छाबड़ा द्वारा सभी बुजुर्गों को उपहार स्वरुप रजाईयाँ भेंट की गयी। कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्था की कोऑर्डिनेटर रमिता मित्तल और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव शरद माथुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पिंक सिटी मीडिया से राकेश गोधा और सैलूट तिरंगा से मदन मोहन पालीवाल उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *