Breaking News

सेनानी बिहार रेजिडेंट कल्याण समिति का वर्षो नही हुआ  चुनाव, सदस्य आक्रोशित,

सेनानी बिहार रेजिडेंट कल्याण समिति का वर्षो नही हुआ  चुनाव, सदस्य आक्रोशित,

लखनऊ,११सित०-२४-रायबरेली रोड स्थित सेनानी विहार रेजीडेट कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक का संचालन करते हुए सुधेश कान्त दीक्षित, सदस्य ने कहा कि विगत एक दो वर्षों से समिति सदस्यों द्वारा चुनाव की माँग के बाद मौजूदा कालातीत समिति ने चुनाव नहीं कराये जा रहे है,14 वर्षों में सिर्फ 92, सदस्य थे। कुछ सदस्यों द्वारा चलाए गये  विशेष सदस्यता अभियान में दो माह में समिति के सदस्यों की संख्या, 200 से अधिक हुई है। रजिस्ट्रार कार्यालय से चुनाव के लिए पिछले 4 महीने से लगातार व्यक्तिगत सम्पर्क किया जा रहा है, समिति के सदस्य चुनाव नहीं होने दे रहे हैं। समिति के स्व घोषित महामंत्री एस.के. गुप्ता, अध्यक्ष एस. के. पाण्डेय द्वारा कॉलोनी में तानाशाही, मनमानी, विद्वेश पूर्ण माहौल बना रखा है। इनकी निष्क्रियता से कॉलोनी का बैंक खाता 10 वर्ष से निष्क्रिय / डोरमेंट ही चुका है। सदस्यों से प्राप्त राशि बैंक में जमा न करके समिति द्वारा अपने पास रखा जा रहा है जो गम्भीर वित्तीय धोखाधड़ी है। रजिस्ट्रार ऑफिस को यह सब तथ्य लिखित देने के बाद भी  कार्रवाई नहीं की जा रही है।आक्रोशित सदस्यो ने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय की मिलीभगत के कारण  अनेको बार लिखित देने के बाद भी उपरजिस्ट्रार द्वारा अभिलेखो की  जांच नहीं कराई जा रही है, आखिर समिति का चुनाव न करने  वाले लोगों के द्वारा  समिति रोकढ़ बही, पावती की प्रति, बैठक का रजिस्टर अपने पास रखे हुए है?  बैठक में उपस्थित समस्त  आक्रोशित सदस्यों द्वारा   निबंधक चिट्स एवं सोसाइटी  के अधिकारियों और बाबुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि  काले कारनामों को छुपाने के लिए उक्त पदाधिकारीगण चुनाव नहीं करा रहे है। सदस्यों ने कॉलोनी का सोशल मीडिया व्हटसएप ग्रुप के एडमिन एस. के. गुप्ता स्व-घोषित महामंत्री, तानाशाही पूर्ण व्यवहार भ्रष्टाचार का आरोप लगाय कि ग्रुप सदस्य समिति से प्रश्न करे तो पोस्ट डिलिट कर देते हैं, सदस्य को ही ग्रुप से रिमूव कर दिया जाता है। अध्यक्ष एस. के. पाण्डेय भी उन्ही की हा में हा मिलाते हैं तथा कई पदाधिकारियों के साथ भ्रष्टाचार में कंठ तक लिप्त हैं। बैठक में रमाशंकर सिंह, अभय चंदेल, बलराम सिंह चौहान, बासुदेव पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने आकोश रैली निकाले जाने की माँग की गयी। सभा के अस्थाई अध्यक्ष कर्नल (डॉ) डी. के. शुक्ला ने सदस्यों को शान्त करते हुए कहा कि एस. के. गुप्ता, स्व घोषित महामंत्री के विरुद्ध सभी सदस्य दिनांक 31.03.2024 को ही अविश्वास प्रस्ताव पारित कर चुके हैं, परन्तु उनके द्वारा उसके उपरान्त भी कॉलोनी के जनों के हितों के विपरीत मनमाना और विद्वेश पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, वित्तीय अनिमियतत्ता दिख रहीं है। परन्तु हमें धैर्य नहीं खोना है। रजिस्ट्रा ऑफिस में सतत सम्पर्क करके तथा मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत कर के मामले के शीघ्र हल के प्रयास किये जाएंगे।

समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *