खण्ड शिक्षाधिकारी के संरक्षण संचालित हो रहे है अवैध विद्यालय,
OTNews-Desk September 11, 2024 टॉप न्यूज़ 12 Views
खण्ड शिक्षाधिकारी के संरक्षण संचालित हो रहे है अवैध विद्यालय,
पूर्णेन्द्र मिश्रा,
सीतापुर-११ सितम्बर- जिले की मिश्रित तहसील क्षेत्र के बिकासखण्ड मछरेहटा फतेहनगर निवासी प्रभाकर पाण्डेय पुत्र हरिदत्त पाण्डेय ने जनसुनवाई पोर्टल पर आईजीआरएस संख्या 4015 424058 460 पर ब्लाक मछरेहटा के सूरजपुर चौराहे पर नर्सरी से लेकर इण्टर मीडिएट तक अनेको संचालित नियम विरुद्ध गैर मान्यता प्राप्त अवैध विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शिकायत कर्ता ने बताया अवैध विद्यालयों के संचालकों द्वारा छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है कि इन विद्यालयों में पंजीकृत छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने पूँछने पर बताया कि उक्त लोग विद्यालय के साथ कोचिंग सेंटर भी संचालित कर रहे है। आपको बता दें कि प्रकाश एकेडमी सूरजपुर चौराहा,प्रकाश एकेडमी ग्राम भिठौरा,दिव्या विद्यालय सूरजपुर चौराहा आदि विद्यालय क्षेत्र में बिना मान्यता के क्षेत्रीय खण्ड शिक्षाधिकारी के संरक्षण में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं, आखिर उक्त विद्यालयों में पंजीकृत होकर शिक्षार्जन करने वाले छात्र-छात्रोंओं को शिक्षा सत्र पूर्ण होने के उपरान्त मार्कशीट और टी सी दूसरे विद्यालय की दी जाती है जो शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने जांच का एक गम्भीर विषय उत्पन्न करता है। मछरेहटा क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अधिकांश अभिभावको के साथ ही आम जन सामान्य ने मछरेहटा ब्लॉक क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो कर छात्र छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों की गम्भीरता पूर्वक जांच कराकर उ संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग जिला प्रशासन और प्रदेश शासन से की गयी है जिससे प्राथमिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल और इण्टर तक के शिक्षार्जन में स्वार्थी लोग छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके।