मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर प्रधान व पंचायत सचिव लूट रहे सरकारी धन,
पूर्णेद्र मिश्रा
सीतापुर-23 अक्टूबर24 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन में जिले की विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत में फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाकर लाखों रुपए सरकारी धन की लूट की जा रही है वहीं जिला प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं, ब्लॉक में तैनात एपीओ मनरेगा और जनपद के डी सी मनरेगा दूषित नीतियों के कारण अवमुक्त मनरेगा धन से होने वाले विकास कार्यों में लूट घसोट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय उन्हें अभय दान दिया जा रहा हैं,मामला ग्राम पंचायत नरसिंघौली के मजरा किशुनपुर में चार मस्टरोलों पर 18 लेबर ऑनलाइन कार्य करना दिखाकर श्रीपाल के बाग से मैकू के बाग तक चकरोड पटान हो रहा था दोपहर बाद पत्रकारों की एक टीम मौके पर पहुंची तो महिला और पुरुष लेबर इसी मार्ग पर और नीचे खेत में लेट कर आराम फरमा रहे थे पत्रकारों को मार्ग की फोटो खींचता देखकर अपने-अपने फावड़े लेकर चक मार्ग पर खुदुर बुदुर करने लगे। मजेदार बात तो यह है कि 4 मस्टरोले पर 18 लेबरो की हाजिरी दिखाई गई है लेकिन मौके पर 12 लेबर महिला पुरुष मौजूद थे । इसी तरह ग्राम पंचायत तेलियानी में 6 मस्टरोलो पर 50 लेबर दो कार्य करने के लिये दिखाये गये लेकिन पत्रकारों की टीम जब मौके पर पहुंची तो शिवराम के खेत से चितवा नाला तक मार्ग पर मिट्टी पटान लगभग 10 मीटर लम्बान में आधे मार्ग पर ही हुआ था और दिन के लगभग 2:30 बजे ही मनरेगा मजदूरों का कोई अता पता नहीं था, जबकि सम्बन्धित पोर्टल पर हाजिरी 50 लेवरों की लगाई गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत मुडियारा में भी 6 मस्टरोलों पर 56 श्रमिकों की हाजिरी एक तालाब खुदाई कार्य में बीते दिवस लगाई गई है जब कि ग्रामीण इस कार्य में भी मजदूरी घोटाला करने के लिये रोजगार सेवक द्वारा फर्जी हाजिरी लगाये जाने की बात दबी जुबान से कह रहे हैं । इस तरह मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में वर्तमान में हो रहे मनरेगा विकास कार्यों में मजदूरी आदि के नाम पर सरकारी धन का जमकर बन्दर बांट हो रहा है जिस ओर से सम्बन्धित जिम्मेदार खण्ड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह, व ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव और एपीओ मनरेगा विकास श्रीवास्तव सहित कार्यों की फर्जी एम वी करने वाले ललित वर्मा और सम्बन्धित टी ए कार्य स्थल पर न जाकर ब्लॉक के अपने कार्यालय में बैठकर ही कागजों पर सब कुछ चाक चौबंद कर रहे हैं। मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायतों के मनरेगा कार्य में जमकर गड़बड़ घोटाला/गोलमाल हो रहा है, जिसकी तरफ जिला प्रशासन और प्रदेश शासन को स्थलीय निरीक्षण कराकर सम्बन्धित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा भ्रष्टाचार और लूट-खसोट से मुक्त हो सके।
Operation Times News
