50 बीघे प्लाटिंग पर चला था बुल्डोजर,वर्तमान जेई के संरक्षण के चलते हो गई अवैध प्लाटिंग;
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण में अनको वर्षों से तैनात अवैध निर्माण के हिमायती वर्तमान प्रभावशाली अवर अभियंता के द्वारा प्रवर्तन जोन 4 में सीलिंग में डीलिंग करके विहित प्राधिकारी के आदेश पर तत्कालीन अवर अभियंता राकेश हुआ उस्मान के द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत के की जड़ी प्लाटिंग पर थाना सैरपुर क्षेत्र में स्थित वीरेंद्र यादव जंतुन निशा हबीबुन निशा, हसीम बेग आदि।लोगों की लगभग 50 बीघा भूमि पर जनवरी 2024 में बुलडोजर चलाया गया था आज उक्त भूमि पर वर्तमान में तैनात प्रभावशाली अवर अभियंताभारत पांडे के संरक्षण के चलते उपरोक्त प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा अवैध प्लाटिंग करके मामले की अंत्येष्टि कर दी गई,इतना ही नहीं प्रभावशाली अवर अभियंता श्री पांडे के द्वारा विगत अगस्त माह मे बी के۔लान के पीछे हो रहे व्यावसायिक निर्माण की विहित प्राधिकारी के आदेश पर उक्त व्यावसायिक निर्माण सील किया गया था, लेकिन निर्माणकर्ता व तैनात अवर अभियंता श्री पांडे की दुरभि संघि के चलते निर्माणकर्ता द्वारा सील तोड़कर खुले आम निर्माण किया जा रहा है,इतना ही नहीं उक्त अवैध निर्माण के पास ही दर्जनों बने अवैध रो हाउसो पर वर्तमान व पूर्व अवर अभियंताओ द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी,यह तो वर्षों से तैनात प्रभावशाली अवर अभियंता श्री पांडे के तैनाती कार्यकाल की संक्षिप्त बानगी है-?क्रमशः आगे۔۔۔۔۔۔۔۔۔

Operation Times News
