मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के उप-चुनाव की जन सभा को सम्बोधित किया,
OTNews-Desk August 6, 2025 टॉप न्यूज़ 66 Views
- कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के उप-चुनाव की जन सभा को सम्बोधित किया,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-07अगस्त 25,जिले की नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य मे अध्यक्ष पद के हो रहे उपचुनाव को लेकर रन्जना डायमण्ड गेस्ट हाउस में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जन सभा को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सम्बोधित करते हुये पार्टी प्रत्याशी सीमा भार्गव को जिताने की उपस्थित जन समुदाय से अपील की गयी। मन्त्री नन्दी ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, गुण्डे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग खडे़ हुए हैं बाबा के बुलडोजर के सामने गुण्डे और माफिया थर- थर कांप रहे है उन्होंने कहा पहले केन्द्र में काबिज रही कांग्रेस सरकार विकास की धनराशि आपस में बन्दर बांट कर लेती थी ऊपर से अगर 100 रुपये भेजे जाते थे तो नीचे पहुंचते पहुंचते 15 रूपये ही बचते थे लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार है तब से विकास के नाम पर भेजा गया पूरा पैसा नीचे तक पहुंच कर विकास कार्यो में लग रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है नगर का विकास ट्रिपल इंजन की सरकार ही करा सकती है। मन्त्री ने मिश्रित नैमिषारण्य की जनता से अपील करते हुये कहा कि आगामी 11 अगस्त को भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव को भारी मतों से जितायें जिससे मिश्रित तीर्थ और नैमिषारण्य तीर्थ का चहुंमुखी विकास हो सके।उक्त अवसर पर सांसद अशोक कुमार रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी,ब्लाक प्रमुख मिश्रित रामकिंकर पाण्डेय,भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, रामगढ़ चीनी मिल चेयर मैन राम गोपाल अवस्थी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मिश्रित बबलू पाण्डेय, सहित भारी संख्या में जनता के लोग उपस्थित थे।