Breaking News

एलडीए ने 43 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

एलडीए ने 43 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

अनाधिकृत प्लाटिंग पर कार्यवाही के दौरान उपस्थित प्रवर्तन अधिकारी

लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण  प्रवर्तन टीम ने गोसाईंगंज व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में लगभग 43 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गयी।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि रामजी लाल, नीरज व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-मलौली में लगभग 16 बीघा, राजकुमार, शंकर सुरेन्द्र कुमार  03 बीघा, विजय मौर्या व पंकज सिंह, 08 बीघा, हंसराज, कल्याण सिंह, नीतू मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 06 बीघा अवैध प्लाटिंग प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि
बृजेश दुबे व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के
ग्राम-सोनई कजेहरा में लगभग 10 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग कर  अवैध कालोनी पर विहित के ध्वस्तीकरण आदेश के तहत प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *