Breaking News

एलडीए बसन्तकुंज योजना में 50 आवासीय भूखण्ड की होगी नीलामी,

एलडीए बसन्तकुंज योजना में 50 आवासीय भूखण्ड की होगी नीलामी,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण लैंड ऑडिट से चिन्हित कर सम्पत्तियों को ई-ऑक्शन में लगाया गया,6729.6 वर्गमीटर में निर्मित चार मंजिला रतनखण्ड कॉम्पलेक्स व 1586.43 वर्गमीटर में बने मानसरोवर कॉम्पलेक्स को नीलामी द्वारा बेचा जाएगा, एलडीए ने  बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-जी में गऊघाट के पास ग्रीन कॉरिडोर से लगे हुये 50 आवासीय भूखण्ड ई-ऑक्शन में लगाये हैं। 252 वर्गमीटर क्षेत्रफल के ये भूखण्ड नीलामी के माध्यम से खरीदे जा सकेंगे। भूखण्ड का अनुमानित मूल्य 32,955 रूपये वर्गमीटर है। ई-ऑक्शन में प्राइम लोेकेशन पर स्थित उन बेशकीमती सम्पत्तियों को भी शामिल किया गया है,
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लैंड ऑडिट के माध्यम से चिन्हित कराकर खाली करवाया गया, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष ने सभी योजना अधिकारियों के साथ बैठक
कर लैंड ऑडिट में चिन्हित की गयी अन्य सम्पत्तियों को ई-ऑक्शन में लगाने के निर्देश दिये। गोमती नगर विस्तार में एस0एस0बी0 के पास लगभग 100 करोड़ रूपये कीमत के 2.5 हेक्टेयर के भूखण्ड को ऑक्शन में लगाया जा रहा है। इसी तरह गोमती नगर के विशाल खण्ड में 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल के व्यावसायिक व नर्सिंग होम भू-उपयोग के भूखण्डों को भी ई-ऑक्शन में लगाया गया है। इसके अलावा बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-जी में 252 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 50 आवासीय भूखण्ड पहली बार ई-ऑक्शन में लगाये जा रहे हैं। ये सभी भूखण्ड गऊ घाट पर नव निर्मितग्रीन कॉरिडोर के पास नियोजित किये गये हैं, जिनकी कीमत लगभग 310 करोड़ रूपये है।बालू अड्डा, बहुखण्डी आवास के पास लगभग 4,200 वर्गमीटर तथा ऐशबाग में भदेवां के निकट लगभग 5,000 वर्गमीटर  दोनों भूखण्डों पर बहुमंजिला आवासीय भवन बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। पूर्व निर्मित 02 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को बेचने के सम्बंध में भी महत्पूर्ण निर्णय लिया गया, 6729.6 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित पांच मंजिला होगा,रतनखण्ड कॉम्पलेक्स की कीमत 87 करोड़ रूपये तथा मानसरोवर कॉम्पलेक्स कीमत 15.27 करोड़ रूपये रखी गयी है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *