लखनऊ नगर में पांच प्रदेशों से दस समकालीन मूतिर्कार आठ दिवसीय अखिल भारतीय समकालीन मूतिर्कला शिविर का शुभारंभ सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से नगर के वास्तुकला एवं योजना संकाय, टैगोर मार्ग परिसर में शिविर काउद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ मूतिर्कार पांडेय राजीवनयन ने एक पत्थर पर छेनी से उत्कीर्ण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन आठ दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया किया। मुख्य अतिथि ने सभी दस कलाकारों को शिविर में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं दीं गयी।उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में मूतिर्कला का सम्बंध पुरातन काल से है। ऐसे शिविर कायर्शाला होते रहने चाहिए। इससे आम जनमानस और नए उभरते कलाकारों, छात्रों को एक ऊजार् मिलती है साथ ही बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि वास्तुकला में शिविर का आयोजन होना बड़े ही गर्व का विषय है। शिविर में बने मूतिर्शिल्प लखनऊ के सौंदर्य में एक मील का पत्थर साबित होंगे। श्री पांडेय ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से आये कलाकारों और उनकी कला से परिचित होने और उन कलाकारों के विचारों से अवगत होना होता है।शिविर के क्यूरेटर डॉ वंदना सहगल ने बताया कि शिविर में देश के पांचराज्यों ( नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात) से 10 समकालीन मूतिर्कार (पुरुष और महिला) मूतिर्कार गिरीश पांडेय – लखनऊ,उत्तर प्रदेश, पंकज कुमार – पटना, बिहार, शैलेष मोहन ओझा – नई दिल्ली, राजेश कुमार – नई दिल्ली, सन्तो कुमार चैबे – नई दिल्ली, अजय कुमार – लखनऊ, उत्तर प्रदेश, अवधेश कुमार – लखनऊ, उत्तर प्रदेश, मुकेश वर्मा लखनऊ, उत्तर प्रदेश, अवनी पटेल – सूरत, गुजरात, निधी सभाया -अहमदाबाद, गुजरात और 6 कार्व (सहयोगी कलाकार) राजस्थान से शामिल हुए हैं। देश के सभी दसों कलाकारों का स्वागत उन्हें पुष्प और शिविर के लिए मैटेरियल किट प्रधान की गई,शिविर कोऑडिर्नेटर भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि शिविर वास्तुकला एवं योजना संकाय में आठ दिनों तक चलेगा। सभी कलाकार अपने विचारों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए रात दिन कार्य करेंगे और प्रकृति विषय पर एक-एक मूतिर्शिल्प सृजित करेंगे। उद्घाटन अवसर पर शिविर के अन्य सदस्य धीरज यादव, रत्नप्रिया, हषिर्त सिंह, शैलेंद्र कुमार सहित कला के छात्र उपस्थित थे।