Breaking News

बेतहसदा फैलोशिप ने विश्व शांति की कामना के साथ मनाया विश्व शांति दिवस,,

बेतहसदा फैलोशिप ने विश्व शांति की कामना के साथ मनाया विश्व शांति दिवस,,

लखनऊ,बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) लखनऊ। द्वारा स्थित पर क्षेत्र के आर,के मैरिज लान मे विश्व शांति महोत्सव का आयोजन किया गया ,आयोजित कार्यक्रम मे आर्च बिशप डॉक्टर आर सी सेत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश मुख्यमंत्री श योगी आदित्यनाथ के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थनाएं की गयी।
डॉ सेत ने बताया कि हमारा उद्देश्य विश्व शांति की कामना करना एवं एकता तथा अखंडता स्थापित करना है । विश्व आज तीसरे विश्व युद्ध की ओर अग्रसर होता चला जा रहा है , एक देश दूसरे देश का विनाश करने के करीब है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा विश्व शांति की पहल की गई है। हम सब हजारों की भीड़ इस उद्देश्य के लिए एकत्र हुए हैं कि विश्व शांति एवं जनमानस का कल्याण स्थापित हो, विडंबना है कि एक देश दूसरे देश को नष्ट कर रहा  है । भारत भूमि से सदैव अखंड विश्व शांति की पहल की जाती रही है , यही प्रभु यीशु की परिकल्पना थी।यीशु ने जनमानस के कल्याण और जीवन बचाने, शांति स्थापित करने के लिए स्वयं क्रूस पर चढ़ गए, अपना जीवन मानव कल्याण के लिए दे दिया , उसी को साकार करने का हम सबल प्रयत्न कर रहे हैं।उक्त अवसर पर एकत्रित अनुयायियों द्वारा  विश्व की शांति तथा जनमानस के कल्याण के लिए प्रार्थनाएं की गई,कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न  झांकियां प्रस्तुत कर बच्चों द्वारा “प्रभु जी कृपा सदा बनाए रखना” आदि मधुर गीत प्रस्तुत किए गये। मुख्य अतिथि डॉक्टर जान मास्को अध्यक्ष  नेशनल क्रिश्चियन बोर्ड भारत एवं आचार्य विकास मैसी तथा समाज सेवक सहित बड़ी संख्या में संचालन मंडल और अतिथि गण , राजा भैया , पास्टर मयंक डेविड, पास्टर अजय कुमार , पास्टर राजेश कुमार, पास्टर मनीष कुमार , पास्टर सुनील कश्यप , पास्टर रामचंद्र, पास्टर शिवराज आदि ट्रस्ट के पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।

बेटा सदा फेलोशिप के विश्व शांति कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *