दया का घर ने येशु मसीह के जन्मोत्सव का आयोजन,
OTNews-Desk December 13, 2025 टॉप न्यूज़ 13 Views
दया का घर ने येशु मसीह के जन्मोत्सव का आयोजन,
👉14 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा ख्रीस्त जन्म उत्सव,
लखनऊ-बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) ने मसीह यीशु का जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। यीशु मसीह ने जनमानस के कल्याण और मानव जीवन बचाने, जाति-पांति, ऊँच-नीच , अधार्मिकता , पाप को जड़ से समाप्त करने शांति स्थापित करने, और पाप के दासता से मानव को मुक्ति देने के लिए लिए स्वयं स्वर्ग से आकर कर मानव रूप में जन्म लिया और अपना जीवन मानव कल्याण के लिए दे दिया, ताकि परमेश्वर की महिमा और मनुष्यों में शांति स्थापित हो सके।आज येशु मसीह का जन्म उत्सव का आयोजन के अवसर पर एकत्रित भीड़ ने येशु मसीह के जन्म दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों , झाकियों, गीतों , और सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा की का गुणगान किया।कार्यक्रम में दिल्ली, केरल, मुंबई, आदि स्थानों से मुख्य वक्ताओं ने मसीह के जन्म लेने के रहस्यों और ईश्वर के उद्धार की योजना मानव जाति का कल्याण करने वाले संदेश सुनाए ।
दया का घर द्वारा 14 से 25 दिसंबर तक प्रतिदिन लगभग दस अलग अलग स्थानों लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर में में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी बडी सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है। सभी कार्यक्रम *बिशप डाक्टर आर.सी.शेत* द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पास्टर अजय पास्टर मनीष, पास्टर विनोद, पास्टर रामचन्द्र, पास्टर राजेश, पास्टर मयंक डेविड, राजा भैया, रंगीलाल, पप्पू भाई, डॉ. आर्थर कोकर, डॉ. सुनीता कोकर, सहित लगभग 50 सेवको एवम हजारों मतावलंबियो ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।