Breaking News

दबंग भूमि पर कब्जा कर करवा रहे निर्माण, शिकायत के बाद कार्यवाही नही,

 दबंग भूमि पर कब्जा कर करवा रहे निर्माण, शिकायत के बाद कार्यवाही नही,
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दबंगो गुंडों भूमाफियाओ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद भी जनपद हरदोई के संडीला तहसील क्षेत्र के  कछौना मार्ग पर लियाकत अली की भूमि गाटा संख्या 308 पर अनुसूचित जाति के श्रीपाल पुत्र सकटू ग्राम कामीपुर की कृषि भूमि की खरीददारी करके सेवानिवृत शिक्षक छोटे मास्टर,अभिषेक शुक्ला ग्राम स्यौहरपुर तहसील संडीला को विधि विरुद्ध आवासीय/व्यावसायिक निर्माण करवाया जा रहा है, अल्प संख्ययक गरीब लियाकत अली द्वारा अपनी कृषि भूमि से श्रीपाल, शिक्षक छोटे मास्टर, तथा अभिषेक को निकास न देने पर पीड़ित भूमि पर पिलर बनाकर निर्माण कार्य कर जबरन कब्जा किया जा रहा है, संबंध में पीड़ित के द्वारा थाना कछौना तथा उप जिलाधिकारी संडीला से शिकायत पर पुलिस व लेखपाल द्वारा पीड़ित की भूमि पर निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया लेकिन दबंग व प्रभावशाली छोटे मास्टर व अभिषेक के द्वारा भूमि स्वामी अनुसूचित जाति के शराबी श्रीपाल तथा उसकी पत्नी को आगे करके अनवरत अवैध कब्जा कर पिलर गाड़कर निर्माणकार्य करवाया जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि श्रीपाल व उसकी पत्नी के द्वारा एससी एसटी के मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है,पीड़ित ने बताया कि अनुसूचित जाति के श्रीपाल की कृषि भूमि को छोटे मास्टर व उनके पुत्र अभिषेक के द्वारा खरीद का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, पीडि़त न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है और दबंगों के आगे तहसील व थाना प्रशासन असहाय बना हुआ है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *