पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य व लंबित मुद्दों को लेकर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन।किया,
👉केंद्र सरकार की मनमानी बैंककर्मी सहन नहीं करेगें,
लखनऊ,बैक कर्मियों के द्वारा 5 दिवसीय बैंकिंग कार्य लागू करने तथा अन्य मुद्दों के शीघ्र निस्तारण हेतु बैंककर्मियों ने काला बैज पहनकर बैंकिंग कार्य कार्य किया गया। फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर धरना देते हुए सायं 5 बजे तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन किया गया। यू एफ बी यू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक कर्मी, केंद्र सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा से बाध्य होकर आंदोलन के लिए मजबूर हो गए।राज्य स्तरीय धरने में फ़ोरम के सभी सात संगठनो के वरिष्ठ बैंक नेताओं कामरेड वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी के माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी के साथ ही एस डी मिश्र, वी के सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आर एन शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पाण्डेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता के साथ काम. करुणेश शुक्ला, आकाश शर्मा, वी के श्रीवास्तव, धीरज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, ओ एन टंडन, शिव कुमार सिंह, आशीष वर्मा, एम जेड हसन आदि बैंक नेताओं सहित सैकड़ो बैंक कर्मियों के बीच प्रदर्शन में बैंक नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार की मनमानी बैंककर्मी अब नहीं सहेंगे।अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन एवं रैली तथा 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आवाह्न किया गया है।