Breaking News

ईवीएम से नही बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाय,चंद्रशेखर

ईवीएम से नही बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाय,चंद्रशेखर

👉चंद्रशेखर की सभा में उमड़ा जनसैलाब,

आ۔सं,

सीतापुर- मिश्रिख मेला मैदान में आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली में मुख्य अतिथि भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण व पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मिश्रिख कस्बे मॆ

मुख्य अतिथि के संबोधन के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा बोला वर्तमान सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। गरीब, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्ग के हक और अधिकारों को छीना जा रहा है। सरकारी नौकरियों में पेपर लीक कर दिया जाते हैं, जब युवा बेरोजगार आवाज उठाता है तो उसके ऊपर बेरहमी से लाठियां चलाई जाती हैं। और किसी पीड़ित के परिजनों से मिलने से मना किया जाता है ,जो सरासर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

उन्होंने कहा,मैं आप सभी के हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ने आया हूं। हमे जीने  मरने की परवाह नहीं है, विरोधियों के द्वारा हमारे काफिले पर हमले करवाए जा रहे हैं,मै डरने वाला नहीं हूं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारवां को आगे ले जाने और मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करके दिखाएंगे।

चंद्रशेखर ने चुनाव आयोग से ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सौरभ किशोर व बाल गोविंद भार्गव पर भरोसा जताया। उसके बाद मिश्रिख तहसील के सामने स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया। कही परिन्दा पर न मार पाए, जिसको लेकर कई थानो की पुलिस प्रशासन की टीम बहुत मुस्तैदी के साथ डटी रही।

उक्त अवसर पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड ,भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव,पूर्व शिक्षा मंत्री इमरान मसूद ,आजाद समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, लखनऊ मंडल प्रभारी विजय सिंह, मंडल प्रभारी श्री कृष्णा जाटव, आसपा प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक, प्रदेश कोर कमेटी लखनऊ मंडल प्रभारी अनीस गाजी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी /प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम ,मुख्य मंडल प्रभारी अरविंद राजवंशी, प्रदेश सचिव /मंडल प्रभारी इमरान भय्यू, प्रदेश सचिव जोन प्रभारी यशवंत मौर्य ,लखनऊ कोर कमेटी सदस्य प्रतिभा चक्र ,कोर कमेटी लखनऊ मंडल प्रभारी संतोष चौधरी , लखनऊ मंडल प्रभारी  विजय सिंह,

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी,आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष विश्व दीप चौधरी, हरदोई जिला अध्यक्ष करन पासी जिला महासचिव विनोद गौतम जिला सह संयोजक सोने खान ,तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम , तहसील सह संयोजक सर्वेश गौतम सहित व  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *