Breaking News

वीसी साहब प्रवर्तन अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा सील बिल्डिंग पर निर्माण,कब चलेगा बुलडोजर?*

वीसी साहब प्रवर्तन अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा सील बिल्डिंग पर निर्माण,कब चलेगा बुलडोजर?* 10 जून 2020 का फोटो

*सील में हुई डील,टूट गई सील,हो गई पुताई,अंदर से काम चालू,बाहर से लगाया ताला*

👉*एलडीए के क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों ने बेलगाम बिल्डर पर नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट,हो रहा निर्माण*

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारिर्यों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देशों के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 7 के अधिकारियों के द्वारा अनधिकृत निर्माण करता से दुरभि संधि करके बिल्डिंग की सील तुड़वाकर कार्य पूर्ण कराया जा रहा है।

भ्रष्टाचारी तत्कालीन अवर अभियंता अंगद सिंह तथा वर्तमानअभियंता के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही बल्कि अनधिकृत निर्माण को पूर्ण करवाया जा रहा है।

सीएम के अधिनस्थ आवास एवं शहरी नियोजन के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशों तथा जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह की प्रभावी कार्यशैली के चलते 29 मई 2026 को क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत निर्माण को सील तो कर दिया गया लेकिन चंद घंटों के बाद प्रभावशाली बिल्डर द्वारा सील तोड़कर लगाई गई पट्टी को गायब कर दिया गया,बिल्डर द्वारा अनधिकृत निर्माण की पुताई कर सील किए गए निर्माण पर निर्माण कार्य भी अंदर ही अंदर पूर्ण कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 7 के थाना बाजारखाला के अंतर्गत अशरफाबाद वत्सला अस्पताल के सामने अनाधिकृत निर्माण को जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के निर्देश पर 29 मई 2026 को सील किया गया,लेकिन वर्तमान समय में देखने को मिल रहा है कि प्रभावशाली निर्माण कर्ता के द्वारा सील निर्माण का पट्टा गायब करवाकर परिसर की पुताई कराकर निर्माण पर काम चालू कर बाहर से ताला लगा दिया जाता है।
इससे स्पष्ट हो रहा है कि प्राधिकरण के सील आदेश को प्रभावशाली निर्माणकर्ता नहीं मान रहा,या फिर निर्माणकर्ता और क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों की दुरभि संधि के चलते सील तोड़कर क्षेत्रीय अधिकारियों की साँठ गाँठ के चलते सील निर्माण को पूर्ण करवाया जा रहा है?

*क्यों नहीं हो रही अवैध निर्माण के संरक्षणदाता तत्कालीन जेई अंगद सिंह तथा वर्तमान अभियंता पर कार्यवाही?*
क्रमशःआगे………….?

शिकायतकर्ता द्वारा उपाध्यक्ष से मांग की गई कि सील तोड़ने के मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य करवाने में लिप्त दोषी पाए जाने पर निर्माण कर्ता व लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें,ताकि भविष्य में कोई अधिकारी या निर्माणकर्ता दुबारा ऐसा दुस्साहस न करें,क्रमशः आगे۔۔۔?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *