Breaking News

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा निर्माण,गायब हो गया लगा पट्टा,टूट गई सील*

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा निर्माण,गायब हो गया लगा पट्टा,टूट गई सील*

सील निर्माण सील का पट्टा गायब,काम चालू:सूत्र*

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारिर्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के बाद न तो भ्रष्टाचार कम हुआ और ना ही भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही हो रही है विदत हो कि सीएम के आवास एवं शहरी नियोजन के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशों तथा जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह की प्रभावी कार्यशैली के चलते 29 मई 2026 को प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत निर्माण को सील करने के चंद घंटे के बाद प्रभावशाली बिल्डर द्वारा सील तोड़कर प्राधिकरण द्वारा लगाई गई पट्टी को हटाकर गायब कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार प्राधिकरण जोन 7 के थाना बाजारखाला के अंतर्गत अशरफाबाद वत्सला अस्पताल के सामने बन रहे एक अवैध निर्माण को।जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के कड़े निर्देशों पर प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा 29 मई 2026 को सील किया गया,लेकिन वर्तमान समय में देखने को मिल रहा है कि सील निर्माण पर सील का पट्टा गायब है,वही सूत्रानुसार सील निर्माण पर काम चालू कर बाहर से ताला लगा दिया जाता है।इससे स्पष्ट हो रहा है कि प्राधिकरण के सील आदेश को प्रभावशाली निर्माणकर्ता नहीं मान रहा,या फिर निर्माणकर्ता और क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों की दुरभि संधि के चलते सील तोड़कर क्षेत्रीय अधिकारियों की साँठ गाँठ के चलते सील निर्माण में कार्य हो रहा है।
वही शिकायतकर्ता द्वारा उपाध्यक्ष से मांग की गई कि सील तोड़ने के मामले को गम्र्भीरता से लेते हुए सील निर्माण की जांच कराए,और दोषी पाए जाने पर निर्माण कर्ता व लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का क करें,ताकि भविष्य में कोई अधिकारी या निर्माणकर्ता दुबारा ऐसा दुस्साहस न करें।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *