Breaking News

नहीं हुई बोरिंग,हो गया  एक करोड़ का फर्जी भुगतान, मांगी गई सूचना,बौखलाया ठेकेदार,

नहीं हुई बोरिंग,हो गया  एक करोड़ का फर्जी भुगतान, मांगी गई सूचना,बौखलाया ठेकेदार,

आरटीआई कार्यकर्ता की सूचना संदीप नामक व्यक्ति को किसने दी-?जन सूचना अधिकारी या सहायक उद्यान अधिकारी-?

एलडीए के सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह के कार्यकलापों की यह संक्षिप्त बानगी-? आगे और होंगे खुलासे-?

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के अनवरत दिए गए दिशा निर्देश के बाद भी आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अधिनस्थ लखनऊ विकास प्राधिकरण अधिकारियों के द्वारा जी 20 कार्यक्रम के दौरान लूलू मॉल के सामने शहीद पथ के दोनों ओर स्लोबो पर लगभग 6 करोड़ के लगाए गए कीमती हरे भरे पेड़ों सिंचाई के अभाव में नष्ट हो गए,वही सिंचाई हेतु बोरिंग करके सिंचाई के लिए पाइप लाइन डालने की निविदा निकाली गई लेकिन प्राधिकरण में विधि विरुद्ध तैनात स्मारक समिति के व्यस्थापक व एलडीए के सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह के चहेते निविदादाताओं के द्वारा न तो बोरिंग कराई गई और न ही पेड़ों की सिंचाई के लिए पाइप डाली गई,लेकिन भ्रष्टाचारी सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह द्वारा लगभग 1 करोड़ 6 लाख का भुगतान निविदादाताओं को करा दिया गया,वही सिंचाई के अभाव में लगभग 6 करोड रुपए के कीमती पेड़ सूख गए अथवा नष्ट हो गए,फर्जी भुगतान व लगभग 6 करोड़ के सिंचाई के अभाव में नष्ट हुए पौधों के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा मांगी गई सूचना के बाद भ्रष्टाचार की खुलती पोल से बौखलाए प्राधिकरण के जन सूचना अधिकारी तथा सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह के द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता की जानकारी को संदीप नामक व्यक्ति दी गई,और ठेकेदार के द्वारा दबंगई की नियत से मोबाइल 918953996666 से कॉल करके धमकाने का प्रयास किया गया।लेकिन धमकी देने वाला असफल हो गया,कथित व्यक्ति के द्वारा धमकाने के किए गए प्रयास के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता/ सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव,पुलिस महानिदेशक, तथा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ को पत्र भेजकर मोबाइल पर धमकाने वाले कथित व्यक्ति तथा जन सूचना अधिकारी तथा सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र प्रेषित किया गया है।सूत्रधार इससे पूर्व में भी प्राधिकरण में तैनात बिधि विरुद्ध सहायक उद्यान अधिकारी करण सिंह के द्वारा एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को धमकाने का प्रयास किया गया था लेकिन उक्त मामले में करण सिंह को महंगा पड़ गया था।

कथित व्यक्ति के पास आरटीआई कार्यकर्ता की कैसे पहुंची सूचना और किसने दिया मोबाइल नंबर- क्रमशः आगे

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *