विद्युत करेंट से बृद्ध महिला की मौत,
OTNews-Desk July 16, 2025 टॉप न्यूज़ 69 Views
विद्युत करेंट से बृद्ध महिला की मौत,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-17 जुलाई,,मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम/मोहल्ला गुफ्फापुरवा मजरा जसरथपुर निवासिनी 60 वर्षीय वृद्धा जमुना देवी पत्नी लल्लूराम की बिजली करेण्ट लगने से मौत हो गई गयी है।
जानकारी के अनुसार अकेले घर में रह रही वृद्धा जमुना देवी घर में फर्राटा पंखा लगाते समय पंखा छूते ही करेण्ट की चपेट में आने से मौके पर मृत्यु हो गई है विदित हो कि दो पुत्र रामखेलावन और अनिल लखनऊ में मजदूरी का कार्य करते हैं जिस कारण वह घर में मौजूद नहीं थे पड़ोस में रह रही पुत्री ऊषा देवी रोज तरह जब चाय पीने के लिये उन्हें सुबह बुलने गई तो चैनल अन्दर से बन्द था और जमुना देवी मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी,सूचना पर घर आए पुत्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया हैं।