नाबालिक को भगा ले गए दो युवक, रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी मही,
OTNews-Desk July 17, 2025 टॉप न्यूज़ 14 Views
नाबालिक को भगा ले गए दो युवक, रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी मही,
पुणेंद्र मिश्रा
सीतापुर-17 जुलाई/मिश्रित कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलियापुर निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि नावालिक पुत्री 16 वर्ष को प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम पंचायत कोहरावां के मजरा लक्ष्मीपुर निवासी दो युवक 10 जुलाई को भगा ले गये थे शिकायत पर 14 जुलाई को कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 87, 137 (2 ) बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कोतवाली पुलिस व क्षेत्रीय दरोगा करतार सिंह द्वारा एक सप्ताह बाद भी नावालिक को बरामद नही किया गया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी,जिसके चलते पीड़िता को आरोपी जान माल की धमकी देकर सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं, पीड़िता का परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है और गांव से पलायन करने का मन बना रहा है।पीड़िता ने शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को देकर आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी हैं।