Breaking News

ग्राम पंचायत की गौशालाओ मे भूखे प्यासे मर रहे गोवंश,

ग्राम पंचायत की गौशालाओ मे भूखे प्यासे मर रहे गोवंश,

👉गौशालाओं के लिए आवंटित लाखों रुपए डकार है ग्राम प्रधान पंचायत सचिव गोवंश-?

पूर्णेन्द्र मिश्रा

, सीतापुर,26 जून-जिले  की ब्लॉक मिश्रित की ग्राम पंचायत रहीमाबाद गौशाला मे गायों के निर्धारित मात्रा में आहार न देकर,ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव  गौशाला व्यवस्थाओं की तरफ से नज़रें फेरे हुये हैं इसमें संरक्षित वृद्ध गौवंशो की कौन कहे नवजात शिशु बीमारी के प्रकोप में जकड़ कर काल के गाल में समां रहे हैं। ग्राम पंचायत रहिमाबाद के मजरा चौपरिया में स्थित गौशाला राम भरोसे  संचालित हो रही है संरक्षित गौवशो को हरा चारा नहींदिया जा रहा है बल्कि कभी कबार चारी के समोसे पेड़ ही डाल दिए जाते हैं विडंबना तो यह है कि चारा काटने के लिए मशीन ही नहीं है सूखे भूसे के सहारे गौशाला में संरक्षित गोवंशों को दाना दिया जाना तो दूर नियमत: गुड़ भी नहीं दिया जा रहा है चारे के अभाव में बड़े गौवंश भूखेतड़प तड़प कर मर रहे हैं और यही कारण है कि दूध के अभाव में इनके बच्चे तड़प तड़प कर  जान गवां रहे हैं।ग्रामीणो का मौखिक मौखिक कथन है गौशाला में बीमार पशुओं के देख रेखा और  इलाज की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, सम्बन्धित पशु चिकित्सक सप्ताह में एक आध दिन भी गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये नहीं आते हैं जबकि  गौशाला में गोवन्शो की देख भाल के लिए 6 कर्मी लगे हैं जिनकी दिन और रात मे तीन-तीन की पालीवार ड्यूटी लगाई जाती है। दिन में ग्राम चौपरिया के दिनेश, विष्णू,और रामचंद्र जहां गोवंशों की देखरेख करते हैं वही रात के समय ग्राम भैरमपुर के दनकू और रमेसुर तथा चौपरिया के राजेश की ड्यूटी लगती है। विश्व योग दिवस के दिन संवाददाता ने गौशाला व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिये जब दौरा किया तो वहां मौजूद मिले केयर टेकरो ने बताया कि पांचवा महीना चल रहा है वेतन नहीं मिला है होली के त्योहार पर मिला था तब से अब तक वेतन नहीं मिला है उनका कहना था कि जब वे लोग प्रधान से बात करते हैं तो वे चांव बांव बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं जिससे हम लोगों को परिवार चलाना  मुश्किल हो रहा है। चारा मशीन न होने के बाबत पूछने पर केयर टेकरो ने बताया कि हम लोग यदा कदा गंडा से चारा काट कर जानवरों को खिलाते हैं। वर्तमान समय में इस गौशाला में 245 गोवंश है, गौशाला में पश्चिम उत्तर दिशा में फिनिशिंग कार्य के लिए 9 लाख 19 हजार और पूरब तथा दक्षिण दिशा में फिनिशिंग के लिए 9-2 लाख रुपये निकाल कर सरकारी खाते से चट किये जा चुके हैं लेकिन गौशाला के अन्दर जमीन ऊबड़ खाबड व गड्ढा युक्त पड़ी हुई है भूमि का समतली करण का न होना ब्लॉक, तहसील,और जिला प्रशासन के लिये गम्भीर विषय बना हुआ है।गौशाला में अतिरिक्त टीन सेड निर्माण कार्य के लिये भी 10-1 लाख रुपये की धनराज सरकारी खाते से आधारित की जा चुकी है लेकिन कितनी खर्च हुई इस बात को सम्बन्धित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ब्लॉक प्रशासन, जिला प्रशासन जांच कर कर स्वयं ही आंकलित और सत्यापित कर सकता है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत पंचायत में गोवंशों के लिए सरकार द्वारा रख रखाव व चारा पानी के लिए दी गई धनराशि की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराकर सरकारी धन लूटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *