Breaking News

नौ दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला सम्पन्न, 25 लाख की किताबें

नौ दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला सम्पन्न, 25 लाख की किताबें

पुस्तक मेले में उपस्थित कलाकार व पुस्तक विक्रेता लोग

 कविताओं की गूंज,विमोचन और सम्मानित हुए प्रतिभागी

लखनऊ, 9 मार्च-शहर चारबाग स्थित रविंद्रालय में आयोजित 9 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला 9 मार्च 2025 को संपन्न हो गया, मेले में लगभग 25 लाख रुपये की पुस्तकें बिकीं हुई। अंतिम दिन रविवार को मेले में छात्र-छात्राओं संग पुस्तक प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

मेला निदेशक आकर्ष चंदेल ने बताया कि मेले में 25 लाख रुपये से अधिक की पुस्तकों की बिक्रय हुई,मेले मे बच्चों और युवाओं की सर्वाधिकऋउपस्थित रही;समापन समारोह में चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट, दिव्यांश पब्लिकेशंस, नवपल्लव, अदित्रि बुक्स, राष्ट्रधर्म प्रकाशन, नमन प्रकाशन, नवपल्लव, बोधरस प्रकाशन आदि अन्य प्रतिभागी प्रकाशनों, वितरकों और यूपी त्रिपाठी, ज्योति किरन रतन आदि सहयोगियों को अतिथियों के साथ मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने स्मृति चिह्न प्रदान किये गए, मंच पर शुभि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक काशी शैविज्म का विमोचन प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डा.कुमकुम धर ने किया। पुस्तक के लेखक गौतम चटर्जी ने बताया कि उनकी किताब कला, अध्यात्म और दर्शन को रेखांकित करती है। प्रो.प्रकाश ने कहा कि पुस्तक विषय पर लेखक की गहन पैठ से निकली है। डा.कुमकुम धर ने नृत्य में नटराज के ताण्डव और लास्य के महत्व को बताया, लमही के सम्पादक विजय राय, कला वसुधा के सम्पादक शाखा बंद्योपाध्याय आदि उपस्थित थे। सुबह लक्ष्य संस्थान का कवि सम्मेलन उमेश चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। डा.शरद कुमार पाण्डेय शशांक के संचालन में मानस मुकुल त्रिपाठी मानस, कुलदीप शुक्ल, मंगल सिंह, विश्वम लवलीन, सुनील कुमार वाजपेई, सीमा, मिशा सिह नवल, अनुजा मनु, गायत्री जोशी अरुणिमा, प्रवीण कुमार शुक्ल गोबर गणेश, मनमोहन बाराकोटी, शिवमंगल सिंह मंगल, श्याम मिश्र, कृपाशंकर श्रीवास्तव विश्वास, सुनील कुमार वाजपेयी व डा.निशा सिंह ने रचनाएं पढ़ीं। मेले में फोर्स वन बुक्स के साथ यूपीएमआरसी लखनऊ मेट्रो, रेडियो सिटी, ओरिजिंस, विजय स्टूडियो, ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन, लोकआंगन, विश्वम फाउंडेशन, समग्र एंटरप्राइज़ेज, पृथ्वी इनोवेशन, किरन फाउंडेशन, सिटी एसेंस, ट्रेड मित्र, प्लांटिलो आदि लोग सहभागी हुए।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *