Breaking News

प्रॉपर्टी डीलरो ने चार बीघे बेच दी सरकारी बंजर भूमि, तहसील प्रशासन मूक दर्शक,

प्रॉपर्टी डीलरो ने चार बीघे बेच दी सरकारी बंजार भूमि, तहसील प्रशासन मूक दर्शक,

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भू माफिया पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश व तहसीलों में गठित एन्टी भूमिया टीम की कार्यवाही कागजो सीमित रह गई है,और सूबे की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के ग्राम पल्हरी में भूमाफिया प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा चार बीघे सरकारी बंजर भूमि बेच दी गई और तहसील प्रशासन मूक दर्शक बनकर तमाशा देखता रहा।

 जानकारी के अनुसार नव भारतीय किसान संगठन (आ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडल आयुक्त मंडल लखनऊ मंडल को पत्र भेजकर बख्शी तालाब तहसील क्षेत्र के ग्राम पल्हरी के राजस्व अभिलेखों में अंकित बंजर भूमि गाटा संख्या 484स,रकबा 0.9990 लगभग चार बीघा भूमि प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अवैध प्लाटिंग कर विक्रय किए जाने के मामले में शिकायती पत्र भेजकर सरकारी बंजर भूमि दबंगों से मुक्त करने के साथ ही सरकारी भूमि की प्रेक्टिस करने वाले भू माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है,राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला शुक्ला ने बताया कि पल्हरी ग्राम के गाटा संख्या 128 तालाब की भूमि पर वर्तमान ग्राम प्रधान  द्वारा किए गए अवैध कब्जे के मामले में तहसील प्रशासन द्वारा सन 2017 में 226000 रुपये के दंड से दंडित किए जाने के बाद भी प्रभावशाली वर्तमान ग्राम प्रधान से प्रशासनिक व तहसील अधिकारियों द्वारा तालाब की भूमि कब्जा मुक्त नहीं कराई गई,श्री शुक्ल ने कहा तहसील कर्मियों की दुरभि संधि के चलते उक्त भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा फसल बोवाई व खड़ी फसल के समय कोई कार्यवाही न करके तहसील के कानूनगो समर बहादुर के द्वारा करके फसल काटने के बाद कागजी कार्यवाही करके मामले की अंत्येष्टि कर दी जाती है,श्री शुक्ल ने बताया कि गाटा संख्या 484 में अनेकों भागों में बड़ी संख्या में सरकारी भूमि है,उक्त भूमि पर ग्राम प्रधान के द्वारा अपने पारिवारी जनो व अन्य चहेते लोगों को अवैध कब्जा करवाया गया है,लेकिन तहसील अधिकारियों व राजस्व कर्मियों को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही न करके अवैध कबजेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है-? क्रमशः आगे…..

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *