पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने किया हमला,पुलिस का छीना मोबाइल,
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आरोपी पकड़ने गई पुलिस व क्राइम प्रभारी पर दबंग आरोपित के परिजनों ने मार पीटकर मोबाइल छीन लिया गया दबंगों ने पुलिस को घर में घुसने का आरोप लगाया,वही क्राइम ब्रांच प्रभारी को बचाने गई महिला कांस्टेबल से आरोपित के परिजनों ने मारपीट कर क्राइम प्रभारी का मोबाइल तक छीन लिया संपूर्ण घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।अब देखना है कि आरोपी व दबंग पर पुलिस कौन सी कार्रवाई करती है, ऐसे पुलिस टीम पर हमला करने वाले दबंगो पर पुलिस कड़ी कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है जिससे कि एक नजीर बन सके और पुलिस पर हमला करने से पूर्व एक बार दबंगो को सूचना होगा कि पुलिस पर हमला करने का हश्र क्या होता है।
Operation Times News
