Breaking News

सील अवैध बहुमंजिला अपार्टमेंट में हो रहा निर्माण,

सील अवैध बहुमंजिला अपार्टमेंट में हो रहा निर्माण,

लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन 5 के खुर्रम नगर क्षेत्र में तत्कालीन अवर व सहायक अभियंता के द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए  बिल्डर के द्वारा बहुमंजिला अपार्टमेंट को विहित प्राधिकारी के आदेश पर कुछ माह पूर्व सीलिंग की कार्यवाही के बाद  बिल्डर व वर्तमान में तैनात अवर व सहायक अभियंता की दुरभि संधि के चलते प्रभावशाली बिल्डर के द्वारा सील तोड़कर बहुमंजिला अपार्टमेंट में निर्माण कार्य कराया जा रहा है,उक्त क्षेत्र में सील अवैध निर्माणो की सील तोड़कर हो रहे अवैध निर्माण के मामले की यह एक संक्षिप्त बानगी है|यदि संबंधित मामलों की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की जाती है। अवैध निर्माणो के मामले में आइजीआरएस पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का एलडीए के प्रवर्तन में तैनात अवैध निर्माणो के आरोपित अवर व सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के द्वारा शिकायत का फर्जी निस्तारण करके अवैध निर्माण को पूर्ण करवा दिया जाता है।आखिर सीलिंग में डीलिंग का कार्य करने में लिप्त अवर व सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के विरुद्ध  प्राधिकरण उपाध्यक्ष के द्वारा पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार तथा दुर्गा शंकर मिश्र के आदेशों के तहत निलंबन की कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है-?एलडीए उपाध्यक्ष या सचिव-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *