Breaking News

चौकी प्रभारी ने अध्यापक अध्यापिकाओं से की गाली गलौज,छात्रों ने किया सीओ का घेराव,

चौकी प्रभारी ने अध्यापक अध्यापिकाओं से गाली गलौज,छात्रों ने किया थाने का घेराव,

क्षेत्राधिकार कार्यालय का घेराव करते शिक्षक व प्रधान व छात्रहम लोग को उठा लिया कुंचाला के अकाउंट कुछ नहीं कर पा रही है

पुर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-22 जनवरी25-नैमिषारण्य थाना के ग्राम पियना मजरा पनाह नगर में स्कूली व दूध वाहन की टक्कर मामले मे पहुंचे क्षेत्रीय बेलहरी चौकी इंन्चार्ज और थानाध्यक्ष नैमिषारण्य द्वारा  अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ की गई अभद्रता तथा पिटाई मामले मे क्षेत्राधिकारी मिश्रित के कार्यालय पर सैकड़ो स्कूली छात्र छात्राये और एक दर्जन  ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में स्थित एस एन शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत बच्चे ने सुबह  8:30 बजे स्कूली वाहन व विपरीत दिशा से आ रहे दूध वाहन की टक्कर से अनेक छात्र घायल होने के विवाद मे स्थानीय लोगों द्वारा समझौते की वार्ता के दौरान सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बेलहरी ने बिना जानकारी विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार उसकी अध्यापिका पत्नी सरिता तथा भाई विपिन कुमार को घसीट कर लात घूसों तथा डण्डों से मारने लगे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जब पुलिसिया कृत्य का विरोध किया तो आग बबूला पुलिस कर्मियों ने विद्यालय के विरोध कर्ता बच्चों के साथ गाली-गलौच करके उन्हे थाने में बन्द करने की धमकी को लेकर नैमिसाण्य से मिश्रित सी ओ कार्यालय पहुँचे ।छात्र छात्राओं सहित अनेको ग्राम प्रधानों ने शिकायती पत्र देकर अभद्रता गाली-गलौच करके छात्र छात्राओं को बन्द कर देने की धमकी वाले चौकी इन्चार्ज के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी इतना ही नहीं निरंकुश बेलहरी चौकी इंचार्ज के साथ ही नैमिषारण्य थाना प्रभारी ने अपने बचाव में विद्यालय के अध्यापक तथा अध्यापिका को मौके से पकड़कर शान्ति भंग के आरोप में बन्द कर उपजिलाधिकारी कार्यालय भेज दिया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *