Breaking News

ऊर्जा मंत्री ने आगरा में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

ऊर्जा मंत्री ने आगरा में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

तीन चरणो मे  आयोजित होगा भाजपा का सदस्यता अभियान,

लखनऊ/आगरा,05 सितम्बर,-उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्ज मंत्री ए.के. शर्मा ने बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय, आगरा में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान आगरा में आठ लाख कार्यकर्ता बनाने का पार्टी का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी। पार्टी के 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करके प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि 02 सितम्बर को बीजेपी के सदस्यता अभियान का  शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगो को सदस्यता दिलाई। गयी वहीं 03 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गया।

प्रेसवार्ता के दौरान; ऊर्जा मंत्री  अरविंद कुमार  शर्मा ने  मीडिया से अनुरोध किया कि भारतीय जनता पार्टी के सादस्यता अभियान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें,श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होकर उभरी है। सर्वोच्च स्तर पर स्थिरता बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता हर गली, हर गांव और हर मोहल्ले में जन-जन तक पहुंचकर सदस्यता को और बढ़ाने का सफल प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 02 सितंबर से 25 सितंबर तक,दूसरे चरण की सदस्यता 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक,तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता का अभियान 16 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही सदस्य बना जा सकता है। जबकि अपरिहार्य परिस्थितियों में जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है या इंटरनेट की दिक्क़त है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान में सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उपस्थित रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। दूसरे चरण में 01 से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 10 नवंबर को सभी अभियानों का समापन एक बड़े कार्यक्रम अथवा रैली के बाद होगा,उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन,केंद्रीय कैबिनेट राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, विधायक जी एस धर्मेश, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *