Breaking News

इंडियन बैंक में संचालित आधार कार्ड सेन्टर बना वसूली का केंद्र,

इंडियन बैंक में संचालित आधार कार्ड सेन्टर बना वसूली का केंद्र,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-मिश्रित नगर में स्थित इण्डियन बैंक मे संचालित आधार कार्ड सेन्टर में केन्द्र संचालक द्वारा मनमानी कर लोगो  आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है आधार संशोधन और केवाईसी के लिये मिश्रित तहसील मुख्यालय पर खोले गये आधार सेवा केन्द्र जनता के लिए पूरी तरह अवैध वसूली का केन्द्र बनकर बन गया हैं। आधार कार्ड धारक बायोमेट्रिक अपडेटिंग और डेमोग्राफिक अपडेटिंग के लिये केंद्रों के चक्कर लगाकर संचालक के शोषण का शिकार हो रहे हैं लेकिन अवैध वसूली में मशगूल केन्द्र संचालक मुँह मांगी रकम वसूलकर चन्द लोगों के ही आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेटिंग आदि करके अन्य लोगो को बैरंग वापस लौटा दिया जाता हैं,अहम बात यह है कि ग्राम शिवथान निवासी शिल्पी पत्नी मुकेश बच्चे का आधार केवाईसी कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय के सामने स्थित इंडियन बैंक में संचालित आधार सेवा केंद्र पर विगत एक मांह से चक्कर लगाने क् बाद भी बच्चे का आधार अपडेटिंग और केवाईसी के लिये केन्द्र संचालक द्वारा 500 रुपये की मांग करने के साथ ही बच्चे के नये जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जा रहा है विडम्बना है कि उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र  जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है उसे फर्जी बताकर केन्द्र संचालक नया जन्म प्रमाण पत्र लाने की बात कह रहा है। महिला के पास बच्चे का मौजूद जन्म प्रमाण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित द्वारा 14 अप्रैल 024 को पंजीकरण संख्या 202451-91062-002295  पर जारी किया गया है, इण्डियन बैंक शाखा मिश्रित का संचालक बगैर क्यूं आर कोड की जांच किये ही फर्जी बता रहा है। सूत्र बताते हैं कि इण्डियन बैंक शाखा प्रबन्धक मिश्रित की मिली भगत से अवैध वसूली में मशगूल आधार केन्द्र संचालक महिला के पास मौजूद बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र को मानने से इन्कार कर बार-बार दौड़ा कर उत्पीड़न कर रहा है। जानकारी मिलने पर गये समाचार पत्र के संवाददाता ने आधार केन्द्र संचालक से यह पुंछा कि जन्म तिथि के सत्यापन के लिये जन्म प्रमांण पत्र के अलावा अन्य घोषित विकल्प क्या है-? शैक्षिक संस्था की टीसी मार्कशीट क्या विकल्प के रूप में मान्य है तो उसने कहा कि वह मार्कशीट और सर्टिफिकेट मान्य है जिस पर सम्बन्धित छात्र की फोटो लगी हो लेकिन उससे जब यह पूछा गया कि पहले हाई स्कूल की मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर छात्र की फोटो बोर्ड लगाकर नहीं देता था। ऐसे लोग आधार संशोधन के लिये फोटो युक्त मार्कशीट और प्रमांण पत्र कहां से लाएँगे आखिरकार उनके लिये कोई अन्य विकल्प तो सरकार ने निर्धारित किये होंगे विकल्पों के नाम बताओ क्या-क्या हैं-? विकल्पों की कोई निर्धारित लिस्ट है दिखाने के बजाय एक ही रट लगाये रहा कि जन्म प्रमांण पत्र ही लाना होगा। यहां पर गौरतलब तो यह है कि आधार योजना शुरू होने के पहले जन्मे लोगों के अतिरिक्त 50-60 वर्ष उम्र के लोग और उनसे भी अति बुजुर्ग कहां से लाएगे अपना जन्म प्रमांण पत्र-? इतना ही नहीं अधिकांश उम्र दराज लोगों का जन्म किसी चिकित्सालय या मात्र शिशु कल्याण/सरकारी प्रसव केन्द्रों के बजाय घरों में ही अनुभवी महिलाओं/दाइयों द्वारा घरों में ही कराया गया है ऐसे लोग कहां से जन्म प्रमाण पत्र लाएँगे-? बहुत से लोग तो अनपढ़ हैं जिन्होंने विद्यालयो का मुंह भी नहीं देखा वे कहां से फोटो युक्त मार्कशीट और प्रमाण पत्र लाएँगे-? यहां पर अहम बात तो एक यह भी है कि सरकार द्वारा पहले जब आधार कार्ड आम लोगों के बनवाये गये थे उस समय आधार निर्माता एजेंसियों के कार्यकर्ताओं ने अमूमन लोगों की मनमानी जन्म तिथियां लिखकर आधार बना दिये थे उम्र है 24 वर्ष की और आधार पर दर्ज है 40 वर्ष लोगों के पास बहुतायत में ऐसे आधार कार्ड है जिन पर उनकी जन्मतिथि गलत दर्ज है जनहित में इसका कैसे होगा सुधार-? क्या पूर्व में आधार कार्ड बनाने वाले एजेंसियों और कार्यकर्ताओं ने आधार पर गलत जानकारियाँ अँकित की गयी है उनके विरुद्ध प्रशासन और सरकार कोई दण्डात्मक कार्यवाही करेगी-? या यूं ही पुराने आधार कार्ड धारक मानसिक शोषण और आर्थिक उत्पीड़न का शिकार होते रहेंगे।

About OTNews-Desk

Check Also

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया

सीएम ने प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीप जलाकर, सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया, लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *