प्रधान व पंचायत सचिव ने निकलवा दिया पीएम आवास का पैसा, लाभार्थी ने नहीं बनाया आवास,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुरर- मिश्रित ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवो द्वारा ग्राम पंचायत में फर्जी कागजी विकास दिखाकर लाखो रुपये की सरकारी धन लूट रहे हैं वही विकासखंड की ग्राम पंचायत बरेठी में प्रधानमंत्री आवासों का आवास लाभार्थी व ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव की साँठ गाँठ के चलते पैसा निकालने के बाद भी आवास नहीं बनाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत बरेठी में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की दुषित कार्यपाली के चलते पीएम आवास योजना के लाभार्थी गांव के निवासी रामकुमार पुत्र निरंजन, राजू पुत्र सीताराम, प्रतिमा पत्नी रामलखन के के द्वारा बैंक खाते से धनराशि निकालने के बाद भी आवास नहीं बनाया गया, इतना ही नहीं बरेठी के ही अनुज पुत्र हरी ने आवास के लिये आहरित की गई धनराशि,विगत प्रधानी कार्यकाल में पिता/माता को मिले आवास के सहारे उठाकर साफ कर दी है। आवास नियमावली के तहत लाभार्थी को आवंटित आवास निर्माण के प्रथम चरण में भूमि का और निर्माण हो जाने के बाद बने आवास होने वाला जियो टैग किस तरह और किसने किया गया, यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है, लेकिन वृहद विडंबना इस बात की है कि जब आवास निर्मित ही नहीं हुये तो आवास लाभार्थी को पूर्ण भुगतान कैसे ग्राम प्रधानों पंचायत सचिव के द्वारा करवा दिया गया हैं। विचारणीय बात तो यह भी है कि मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में गरीब बेघर लोगों के लिए संचालित शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवासीय योजना मे कागजी आवास दिखाकर लूट की जा रही है यह भी उच्च स्तरीय जांच का विषय विषय होने के साथ ही कागजी आवास दिखाकर सरकारी धनराशि का नियमों के विपरीत भुगतान कराने वाले ग्राम पंचायत बरेठी की ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है, विदित हो कि बिगड़ दोनों विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत में कोल्हुवा में अपात्र को पीएम आवास का लाभ दिलाए जाने के मामले में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी मिश्रित द्वारा भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के साथ ही; अपात्र आवास लाभार्थी से भुगतान वापसी की कार्रवाई प्रारंभ की गई है, लेकिन आपात्रो को लाभ दिलवाने में लिप्त ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की गई-? यह तो विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत में सरकारी धन की लूट की संक्षिप्त बानगी है यदि विकास खंड मिश्रित की ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो व प्रधानमंत्री आवासो की कार्यों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कार्यालय जाए तो विकास कार्यों व पीएम आवास लाभार्थियों की स्वत कलई खुल जाएगी-?
Operation Times News
