Breaking News

शकील शहर कांग्रेस महासचिव मनोनीत,

 शकील शहर कांग्रेस महासचिव मनोनीत,

लखनऊ-उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ शहर के सक्रिय समर्पित कार्यकर्ता मो०शकील को शहर कांग्रेस कमेटी का महासचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह दिखाई दिया।।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के उप विधानसभा चुनाव को देखते हुए लखनऊ कांग्रेस शहर कमेटी का विस्तार किया गया। इस दौरान लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अनेको पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थि मे प्रदेश मुख्यालय में मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ कांग्रेस शहर कमेटी के नवनियुक्ति पदाधिकारियो से मुलाकात कर मनोनयन पत्र देते हुए पार्टी के हित में कार्य करने की आपेक्षा जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वहीं सक्रिय एवं पुराने कार्यकर्ता मो० शकील को लखनऊ कांग्रेस शहर कमेटी का महासचिव मनोनीत किये जाने पर समर्थको एवं कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई ।उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,कोषाध्यक्ष शिव पान्डेय,प्रशासनिक विभाग के अध्यक्ष दिनेश सिंह, शहर अध्यक्ष अमित त्यागी, शहर अध्यक्ष डा० शहजाद आलम, बृजेश सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी पार्षद मुकेश सिंह चौहान व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्तिथ थे ।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *