Breaking News

पत्रकारों के हथकड़ी लगाने वाले पुलिस कर्मियो पर हो कड़ी कार्यवाही,अनिल सिंह

 पत्रकारों के हथकड़ी लगाने वाले पुलिस कर्मियो पर हो कड़ी कार्यवाही,अनिल सिंह
👉पत्रकार को हथकड़ी लगी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही – पत्रकार सुरक्षा महासमिति
👉मामले मे कड़ी कार्यवाही की माँग को लेकर सीएम योगी के आईजीआरएस पोर्टल पर पत्रकार सुरक्षा महासमिति ने दर्ज कराई  शिकायत

लखनऊ-पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने लखनऊ के थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारो पर लिखा गया मुकदमा जो गंम्भीर विषय हैं तथा सर्वोच्च न्यायालस की अवमानना कर थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा पत्रकार को हथकड़ी लगाने की घटना का सोशल मीडिया पर वायरल होना निजता भंग करने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए  उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवमानना के साथ ही पत्रकार को हथकड़ी लगाया जाना निजता का हनन है। उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार के निर्देशों के विपरीत थाना ठाकुरगंज परिसर में हथकड़ी पहनाकर फोटो शोसल मीडिया पर वायरल होना, ठाकुरगंज पुलिस षडयंत्र के तहत कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल करने की नियत से आरोपितों की निजता भंग करते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल होना मानवीय अधिकारों का हनन होने के साथ ही कानून व्यवस्था व पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान है ? ऐसे गंम्भीर विषय पर पत्रकार सुरक्षा महा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हथकड़ी लगाने वाले पुलिस कर्मियो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी है।
सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल समाचारों के अनुसार तीनों आरोपित गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। जबकि थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में तीनों आरोपितों को पत्रकार शब्द से कहीं भी संबोधित नहीं किया गया हैं। यह एक उच्चस्तरीय जांच का विषय है-?
पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पत्रकार को हथकड़ी लगाना एक गंभीर विषय है।जिसकी जनहित में निष्पक्ष जाँच का होना अति आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले मे अनेको गंम्भीर तथ्य निकाल कर आ रहे हैं । जिसकी उच्च स्तरीय जाँच करवाकर प्रभावी कार्यवाही हेतु ऑन लाइन शिकायती पत्र के द्वारा लखनऊ के उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर घटना मे शामिल दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग गयी हैं । ताकि किसी पत्रकार के साथ भविष्य मे हथकड़ी लगाने की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *