पत्रकारो का उत्पीड़न करने वालो को मुंहतोड़ जवाब देगा एप्जा,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-जिले की मिश्रित तहसील के डाक बँगले मे इन्डिया प्रेस जनर्लिस्ट एसोसिएशन की आयोजित वार्षिक बैठक में तहसील के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में उपस्थित संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ही गैर सदस्यों ने पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों को प्रमुखता से बताया कि समाचारों के साथ ही विज्ञापन संकलन आदि में क्षेत्रीय प्रशासनिक लोगों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जाता है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अराजक तत्वों को बढ़ावा देकर पत्रकारिता और पत्रकारों को कुचलने का कार्य प्रशासनिक वर्ग द्वारा करके अराजक तत्वों बढा़वा दिया को जा रहा है कि प्रशासन तन्त्र के लोगों द्वारा किए जाने वाले असमाजिक और नियम विपरीत कार्यों का खुलासा क्षेत्रीय पत्रकार न कर सके, इस बात को गम्भीरता से लेकर संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि तहसील मुख्यालय के साथ ही विभिन्न विकास क्षेत्र पर स्थित प्रशासनिक कार्यालयों के प्रमुखों को इस आशय का पत्र शीघ्र भेज दिया जाये कि वह अपने विभागों के अधीनस्थ लोगों को पत्रकारों के साथ सम्मान जनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत करें। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि अगर किसी भी क्षेत्र में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार की सूचना प्राप्त होती है और पीड़ित पत्रकार संगठन से सहयोग की अपील करता है तो संगठन पत्रकार उत्पीडन पक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिये हर समय तत्पर रहेगा,उक्त अवसर पर पत्रकार पूर्णेन्द्र मिश्र,विमल मिश्र,आलोक वर्मा, संजय बाजपेई, ओम प्रकाश मिश्र, कौशलेन्द्र त्रिपाठी,सन्दीप चौरसिया, सुरेंद्र पाल,शुभम शुक्ला,अभिषेक अवस्थी, ज्ञानेन्द्र सिंह, मयंक शेखर शुक्ला,रवि शंकर,आलोक शुक्ल, सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
Operation Times News
