जोनल अधिकारी माधवेश ने शील निर्माण का किया निरीक्षण,शुरु हो गया कार्य,
जोनल अधिकारी माधवेश के निरीक्षण के बाद प्रभावशाली निर्माणकर्ता ने सील निर्माण मे प्रारम्भ कराया कार्य
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण मे तैनाती पाने वाले उपाध्यक्षो द्वारा अवैध निर्माणो पर कड़ी कार्यवाही के जारी फरमानो के बाद भी लखनऊ शहर से लेकर चारो ओर अवैध निर्माणो दिन दोगुने रात चौगुने फल फूल रहा है।वही प्रवर्तन जोन 5 मे जोनल अधिकारी माधवेश कुमार की तैनाती होने के बाद खुरमनगर महानगर मार्ग पर प्राधिकरण नियमो के विपरीत टाटा मोटर्स के पास कई बार शील हुए बहुमंजिला व्यवसाइक निर्माण का दिनाँक 07 मार्च 2025 किये गये निरीक्षण के बाद प्रभावशाली निर्माणकर्ता द्वारा पाँचवी स्लेप डालकर अनवरत निर्माणकार्य किया जा रहा है,निरीक्षण के दौरान श्री माधवेश के द्वारा उक्त मार्ग पर फातिमी मस्जिद के पास तथा शिवचन्द्र पब्लिक इन्टर कालेज के पास शील बहुमंजिला निर्माणो का निरीक्षण के बाद शील निर्माणो मे निर्माणकर्ताओ द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ करते निर्माण पूर्ण करवाए जा रहै है।विदित हो कि श्री माधवेश की जोन 4 मे तैनाती के दौरान अनेको नियम विरुद्ध निर्माणो की सीएम योगी के लोक प्रिय आईजीआएस पोर्टल पर की गयी शिकायतो का फर्जी निस्तारण करवाकर निर्माण पूर्ण करवाए गये-?क्रमश: आगे़…..