Breaking News

जोनल अतुल का बयान वीसी ने कहा अवैध निर्माण की शिकायत पर नहीं, मर्जी से करो कार्यवाही,

जोनल अतुल का बयान वीसी ने कहा अवैध निर्माण की शिकायत पर नहीं, मर्जी से करो कार्यवाही,

10 अगस्त 2026 अवैध निर्माण की फोटो

👉अवैध निर्माण कर्ता जुबेर खुले आम मौखिक कह रहा 2 लाख दिया, कार्यवाही नहीं होगी,
👉एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश की तैनाती के बाद बेलगाम हुआ अवैध निर्माण,
👉 विकास के नाम पर हो रही सरकारी धन की लूट, भ्रष्टाचारी हुए बेलगाम ,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 4 में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माण के सवाल से बौखलाए जोनल अधिकारी जोन 4 अतुल कृष्ण ने एक अवैध निर्माण के मामले कहा उपाध्यक्ष का आदेश है कि अवैध निर्माण की शिकायत पर कार्यवाही न करके अपनी मर्जी से कार्यवाही करो।
जानकारी के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 4 के अंतर्गत आईआईएम मार्ग पर जुबेर अहमद नामक व्यक्ति के द्वारा लगभग 5 हजार वर्ग फीट में प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मणाधीन व्यावसायिक निर्मणाधीन वेयर हाउस के मामले में पूँछने पर बौखलाए जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण ने कहा शिकायत पर कार्यवाही नहीं करुँगा, उपाध्यक्ष का निर्देश है कि अवैध निर्माण की शिकायतो पर कार्यवाही न करके मनमर्जी से कार्रवाई करूंगा जो छापना हो छाप दो जो शिकायत करनी हो कर लो मेरा कुछ नहीं होगा, अवैध निर्माण के संरक्षण दाताओं के मसीहा अतुल कृष्ण के संरक्षण के चलते के आईआईएम मार्ग पर स्थित जुबेर नामक व्यक्ति के द्वारा लगभग 5 हजार वर्ग फिट में अनवरत व्यावसायिक निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, सूत्रानुसार बताया जा रह है कि अनाधिकृत निर्माण कर्ता जुबेर के द्वारा खुले आम कहां जा रहा है कि दो लाख दिए हैं निर्माण पर कोई कार्यवाही न होने की बात से स्पष्ट साबित हो रहा है कि प्राधिकरण के प्रार्तन जोन 4 के अधिकारियों कर्मचारियों की दुरभि संधि प्रतीत हो रही है ,कहीं उसी के चलते अनाधिकृत निर्माण पर अवर अभियंता सहायक अभियंता के साथ ही जोनल अधिकारी कार्यवाही करने से किनारा कर रहे हैं।संबंधित मामले में पूँछने पर अवर अभियंता ओमपाल ने बताया कि नोटिस कट गई है लेकिन सीलिंग कार्रवाई अभी नहीं हुई है,संबंधित मामले में तत्कालीन उपाध्यक्ष के द्वारा स्पष्ट आदेश के साथ ही वर्तमान उपाध्यक्ष के निर्देश के तहत नोटिस के बाद निर्माण कार्य न रुकने चौथे दिन निर्माण को सील कर दिया जाए।आखिर उक्त निर्माण पर जोनल अधिकारीअतुल कृष्ण कार्यवाही करने से क्यों किनारा कर रहे हैं कहीं अनधिकृत निर्माण कर्ता व अवर अभियंता, सहायक अभियंता के साथ ही जोनल अधिकारी की दुरभि सन्धि तो नहीं हो गई-?क्रमशः आगे۔۔۔۔۔۔۔

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *