Breaking News

नाबालिक लड़की को युवक ने भगाया, चौकी इंचार्ज धनंजय ने सुलह कराया,

नाबालिक लड़की को युवक ने भगाया, चौकी इंचार्ज धनंजय ने सुलह कराया,

👉डीसीपी पूर्वी की फटकार के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट,

लखनऊ-उत्तर प्रदेश की राजधानी कमिश्नरेट के थाना चिनहट  की अपट्रान चौकी क्षेत्र में अमन रावत नामक युवक  द्वारा 26/27 अप्रैल 2026 की रात्रि को नाबालिक लड़की को घर से भगा ले गया मामले में पीड़ित पारिवारी जनों द्वारा लिखित शिकायत के बाद आरोपित से दूरभ संधि करके लगभग 3 वर्षों से तैनात प्रभावशाली आपट्रान चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह के द्वारा गंभीर मामले में सुलह करवाकर मामले की अंत्येष्टि करने का प्रयास किया गया लेकिन मामला जनप्रतिनिधि के द्वारा डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा तक पहुंचाते ही डीसीपी पूर्वी की कड़ी फटकार के बाद चिनहट पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट तो दर्ज कर दी लेकिन धनंजय सिंह ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु दिए  पत्र मे लिखित बिंदुओं को दर किनार कर 27 अप्रैल 2026 की रात में दिए गए शिकायती पत्र का उल्लेख करके अपना खेल कर दिखाया,पीड़ित परिजनों ने  बताया यदि धनंजय सिंह की विवेचना से न्याय नहीं मिलेगा और चौकी इंचार्ज का संरक्षण प्राप्त अमन उनके परिवार वाले लोग मेरी अथवा मेरे परिवार की हत्या  कर सकते हैं,अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा कौन प्रदान कराएगा, क्या विवेचना बदली जाएगी या धनंजय सिंह की विवेचना से आरोपित न्यायालय से निर्दोष मुक्त हो सकते हैं -? जानकारी के अनुसार यह भी बताया जाता है 3 वर्षों से अपट्रान चौकी पर विराजमान प्रभावशाली चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह के विरुद्ध मुख्यमंत्री के लोकप्रिय आईजीआरएस पोर्टल पर अनेको शिकायतें होने के बाद भी ना तो अपट्रान चौकी से हटाया गया और नहीं थाने से हटाया गया-?सबसे अहम बात यह है कि पुलिस नियम के अनुसार एक चौकी इंचार्ज 3 वर्ष तक एक चौकी पर नहीं रह सकता है फिर धनंजय सिंह को कौन तैनाती दिला रहा है-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *