Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया,

मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया,

महिला चौपाल के दौरान उपस्थित लोग

लखनऊ-महिला कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के तहत मिशन शक्ति के 5वें चरण के विशेष अभियान के तह जनपद लखनऊ के विभिन्न विकास खण्डों में जागरूकता चौपालों का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी लखनऊ के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम विकास खण्ड चिनहट के सभागार, विकास खण्ड सरोजनीनगर के ग्राम पंचायत खुशहालगंज, तथा विकास खण्ड बी.के.टी. के ग्राम पंचायत दुग्ग्वेर एवं धुबैला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ एवं ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। साथ ही, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिला की पुत्री विवाह योजना, आर्थिक एवं कानूनी सहायता योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सहायता हेल्पलाइन नंबरों- 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम का संचालन वन स्टॉप सेंटर एवं HEW के कार्मिकों द्वारा किया गया।उक्क अव सरपर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *