वक्फ बोर्ड अधिनियम गरीबों के अनुकूल, दानिश
अमिताभ गुप्ता
आगरा। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक, मुस्लिम, वक्फ बोर्ड एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आगरा आगमन पर नगला देवजीत पर ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान में सैकड़ो मुसलमानो को सदस्यता ग्रहण करते समय अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 के बारे में विपक्षी पार्टी समाज में भ्रांति फैलाने का कार्य कर रही है कि वक्फ बोर्ड अधिनियम से सरकार वक्फ संपत्तियों को कब्जाने का प्रयास कर रही है जबकि देश में वक्फ के पास तीसरे नंबर पर भूमि है लेकिन बिचौलिए समाज में इस समय भ्रांति फैलाकर हजारों रुपए वसूल रहे हैं किराए के रूप में इस जगह का उपयोग गरीब मजरूम महिलाओं की भलाई के लिए बनने वाले अस्पताल स्कूल धर्मशाला में होना चाहिए यही सरकार का उद्देश्य है लेकिन इसको लेकर विपक्षी पार्टी भ्रम फैला रही है उसको दूर करने के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है कि चंद लोग जो वक्फ बोर्ड पर हावी है यह उनकी साजिश है।साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज को सरकार द्वारा मदरसा मे दी जा रही कंप्यूटर की शिक्षा के बारे मे जानकारी कि जिन्होंने मदरसा की कार्यप्रयाली पर प्रश्न चिन्ह लगाए थे वही आज भारतीय जनता पार्टी ही मुस्लिमो की सच्ची हितैषी है। सदस्यता अभियान मे मुख्य वक्ता के रूप मे अल्पसंख्यक आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष अशफाक सैफी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सदस्यता अभियान की अध्यक्षता ब्रज अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बंटी ग्रोवर ने की। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप भंडारी की उपस्थिति विशेष रही। हाजी जाकिर के नेतृत्व मे काफी लोगो सदस्यता ग्रहण की। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री नसीम खान,इरफान कुरेशी ,एजाज कुर्रेशी, शमसाद भाई,बबलू भाई,फारूक भाई,इस्लाम भाई,मन्नू महाजन,इब्राहिम आदि उपस्थित थे।

Operation Times News
