Breaking News

पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य मे अध्यक्ष पद के उप चुनाव का मतदान संपन्न,

पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य मे अध्यक्ष पद के उप चुनाव का मतदान संपन्न,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर- 12 अगस्त 25, नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद के उपचुनाव लिए आज हुए उप चुनाव मे वोट डालकर आये मतदाताओं से संवाददाता से की गई बातचीत में  सत्ता पक्ष के।प्रत्याशी की बात खुलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष की चेयरमैन  प्रत्याशी जहां स्नातक व शिक्षित होने के साथ ही शिक्षिका हैं वही समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अल्प शिक्षित ही बताई जा रही हैं यही कारण है कि पढ़े लिखे मतदाताओं में वोट करते समय शिक्षित और अशिक्षित की भावना  रही। मिश्रित नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद में दो आध्यात्मिक नगरों मिश्रित तीर्थ और नैमिषारण्य तीर्थ नगर का समायोजन है मिश्रित तीर्थ नगर में पालिका के अट्ठारह वार्ड है जब कि नैमिषारण्य नगर में सात वार्ड स्थित है जिनकी कुल मतदाता संख्या लगभग सोलह हजार सात सौ इक्हत्तर के आस पास प्रशासनिक सूत्रों द्वारा बताई जा रही है, मतदाताओं ने आज अध्यक्ष पद के उप चुनाव में वैलेट पेपर पर मतदान करके प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटियों में कैद कर दिया है चुनाव परिणाम 13 अगस्त को स्पष्ट होगा। अब देखना यह है कि इस पालिका के खामोश मतदाताओं ने जीत का ताज किसके सर बांधा है सत्ता पक्ष या विपक्ष, मतगणना के बाद कौन खुशियां मनायेगा और कौन गम, वैसे इस चुनाव में भा० ज० पा० और सपा में टक्कर होती दिखाई दी है। उपचुनाव में चार अन्य निर्दलीय महिला प्रत्याशीयों ने चुनाव लड़ने के लिए अप नामांकन पत्र दाखिल किया लेकिन चुनावी अखाड़े से वे पूरी तरह नदारत ही दिखाई दिये है इनके द्वारा न कोई जनसंपर्क किया गया और न ही प्रचार किया गया,चुनाव में शासन प्रशासन की सक्रियता के चलते शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने के समाचार  है वहीं दोनों आध्यात्मिक नगरों में बनाये गये मतदान केंद्रों से कोई अप्रिय समाचार नहीं सुनाई दिया है। मतदान प्रक्रिया बंद होने तक कुल मतदाताओं में से 10565 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है तहसील के प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम को मतदान बंद होने के समय 5 बजे तक कुल मतदाताओं में से 62. 90 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग मिश्रित नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में किया गया है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *