ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव कच्चे और निजी कार्यो के नाम पर लूट रहे सरकारी धन,
OTNews-Desk November 30, 2025 टॉप न्यूज़ 122 Views
ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से कच्चे और निजी कार्यो के नाम पर लूट रहे सरकारी धन,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-30 नवम्बर/-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम पंचायत के विकास को लेकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन आवंटित ग्राम पंचायत के विकास कार्यक्रम निर्देश दिए गए हैं लेकिन विकास खंड मिश्रित की ग्राम पंचायत गोहिलारी के भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव कच्चे विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की लूट कर रहे है।
विकासखंड मिश्रित की अधिकांश ग्राम पंचायत में सरकारी धनराशि को हडपने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान और ब्लाक के पंचायत सचिवो के द्वारा ग्रामान्चलो में अधिकांशतः मिट्टी के कच्चे कार्य कराने को इसलिये प्राथमिकता देते हैं कि बरसात में मिट्टी बह जाने की बात कह कर उस कार्य को पुनः कराने का जहां रास्ता खोल लेते हैं वहीं पहली बार कराये गये कार्य में सिर्फ खानापूर्ति करके अधिकांशतः धनराशि को अपनी जेब के हवाले करके सम्बन्धित ग्राम प्रधान और सचिव अपना विकास कर लेते हैं। दूसरी तरफ सिर्फ खाना पूर्ति करके करवायें गये कच्चे कार्य को कुछ दिन बाद फिर पुनः उसी काम को कार्य योजना में शामिल कराकर एक ही कार्य को पुनःफिर दोबारा करने के लिए कमांई करने का रास्ता खोल लेते हैं, कच्चे कार्य के इस गोरख धन्धे में ब्लाक के जिम्मेदारों की पूरी मिली भगत शामिल रहती है। और भारी भरकम धनराशि खर्च हो जाने के बाद भी समुचित रूप से विकास नहीं होता है ऐसे ही कच्चे कार्यों की लिस्ट में मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायत गोहिलरी का नाम ग्रामीणों के अनुसार प्रमुखता से लिया जा सकता है जहां लोगों के व्यक्तिगत निजी खेतों का समतली कारण करने के नाम पर लाखों रुपये की सरकारी धनराशि को जमकर चूना लगा दिया गया है। गौरतलब तो यह है कि जब खेत व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति का है जिसका लाभ फसल उत्पन्न करके वह स्वयं उठा रहा हैं तो फिर उस खेत का समतलीकरण कराने में ग्रामीण विकास की सरकारी धनराशि खर्च करने का क्या औचित्य शासन और प्रशासन के सामने एक गम्भीर यक्ष प्रश्न है। मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायत गोहिलारी में क्रमशः गरीब जाति बाबा स्थान के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 2 लाख 22 हजार रुपये,बेच्चा पुत्र अंगने के खेत के पास बंधा निर्माण के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपये,रामानन्द के खेत के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 3 लाख 36 हजार रुपये,सुरेश के खेत के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 2 लाख 92 हजार रुपये,चुन्ना शुक्ला के खेत के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 2 लाख 6 हजार रुपये,भगवान दीन के खेत के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 2 लाख 17 हजार रुपये,जगतपाल शिवपाल के खेत के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 3 लाख 35 हजार रुपये,श्री केशन के खेत के पास बन्धा निर्माण के नाम पर 1 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि का ग्रामीण विकास मद में खानापूर्ति कराकर चूना लगाया गया है । इसी तरह ग्राम सभा गोहिलारी में ही नरेश के खेत से मुरली के खेत चक मार्ग पटान के नाम पर 1 लाख 51हजार रुपये,ग्राम लोकनापुर से पानी की टंकी तक सर्वजित मार्ग पर मिट्टी पटान के नाम पर 3 लाख 32 हजार रूपये,अगुड्डू के खेत से गोमती नदी तक सर्वजित मार्ग पटान के नाम पर 3 लाख 40 हजार रूपये,गोहिलारी गांव से दरगा घाट तक सर्वजित मार्ग पटान के नाम पर 3 लाख 25 हजार रुपये जहां खानापूर्ति कर-करा कर ग्रामीण विकास के मद से जिम्मेदारों द्वारा जहां खर्च किये गये हैं। वहीं मोती बेवा हरिनाम के खेत के समतली करण के नाम पर 1 लाख 68 हजार, कमला पत्नी लक्षिमन के खेत के समतली करण के नाम पर 1 लाख 35 हजार,जगरानी बेवा छत्रपाल के खेत के समतली करण के नाम पर 84 हजार तथा अयोध्या पुत्र नन्दलाल के खेत समतली करण के नाम पर 1 लाख 55 हजार रूपये कागजों पर ग्रामीण क्षेत्र विकास मद की धनराशि से खर्च दिखाकर चूना लगाया गया है। मजेदार बात यह है कि कोई जिम्मेदार यह बताने को तैयार नहीं कि जब खेत व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति का है और वह उसमें निजी तौर पर फसल आदि पैदा करके हर वर्ष लाभ उठा रहा है तो उसके खेत में ग्रामीण क्षेत्र विकास मद की सरकारी धनराशि खर्च करने का औचित्य क्या- ? ग्रामीण विकास मद से कच्चे कार्यों के नाम पर खर्च किये जाने वाले लाखों रुपये की सरकारी धनराशि के परिपेक्ष में जिला प्रशासन / प्रदेश शासन और केन्द्र सरकार को गम्भीरता से जांच कराकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिससे विकास मद की धनराशि का अपव्यय करके निजी विकास करने वाले भ्रष्टाचारियों के चेहरे बेनकाब होकर आम लोगों के सामने आ सकें।