उपाध्यक्ष ने वरूण बिहार योजना का किया निरीक्षण, बनेगा लॉजिस्टिक पार्क,
लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार वरुण विहार योजना का निरीक्षण कर बताया कि योजना में 15 हजार से अधिक भूखण्ड सृजित करने के साथ 300 एकड़ के क्षेत्रफल मेें लॉजिस्टिक पार्क व ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा,जो आगरा एक्सप्रेस-वे व किसान पथ से सीधे जोड़ने की वाली योजना है लॉजिस्टिक पार्क से बड़ी आबादी को आवासीय सुविधा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण करके भूमि जुटाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही दोना गांव में बने योजना के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक कर किसानों से वार्ता की गई।
उपाध्यक्ष ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर 5610 एकड़ क्षेत्रफल में वरूण विहार योजना विकसित की जाएगी। जिसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम-भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की भूमि चिन्हित की गयी है। योजना में 03 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर के उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास होगा, योजनाओं से बड़ा निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 800 एकड़ में ग्रीन बेल्ट, गोल्फ कोर्स बनेगा वरूण विहार में 15 हजार से अधिक आवासीय, व्यावसायिक व ग्रुप हाउसिंग के भूखण्ड नियोजित किये जाएंगे। योजना में लगभग 800 एकड़ क्षेत्रफल में ग्रीन बेल्ट, पार्क व वॉटर बॉडीज विकसित की जाएगी, 01 अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स व सेंट्रल पार्क होगा। 300 एकड़ क्षेत्रफल मेें लॉजिस्टिक पार्क/ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा।योजना में 25 सेक्टर,आईएसबीटी बनेगे,
उपाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान प्रस्ताव के तहत वरूण विहार में कुल 25 सेक्टर नियोजित किये जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत ग्रिड सड़कों, भूमिगत केबल लाइन आदि का प्रावधान किया जाएगा। सुगम यातायात के लिए आई0एस0बी0टी0 (इंटर स्टेट बसटर्मिनल) बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि क्रय की जा रही है।निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से वार्ता की गयी, किसानों द्वारा उत्साह दिखाते हुए भूमि देने के लिए सहमति प्रदान की गयी।
Operation Times News
