Breaking News

वरदान इंटरनेशनल एकेडमी  ने मातृ दिवस पर छात्राओ ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये,

वरदान इंटरनेशनल एकेडमी  ने मातृ दिवस पर छात्राओ ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये,

लखनऊ-मातृ दिवस के अवसर पर गोमती नगर विस्तार के  खरगापुर स्थित गीतापुरी में वरदान इंटरनेशनल एकेडमी द्वारा विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि अर्चना सिंह,शाखा प्रमुख ने ,वन स्टॉप सेंटर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया गया, विद्यालय प्रबंधिका क्रांति अग्निहोत्री एवं संयुक्त निर्देशिका ऋचा खन्ना भी मौजूद थी, विद्यालय मे माताओं के लिए  नान फायर कुकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग,डांस एवं सिंगिंग‌‌‌ में सभी माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, माताओं के उत्साह वर्घन करने के लिए मुख्य अतिथि अर्चना सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतियोगिता के प्रतिभागी माताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया।  माताओं को डॉ ऋचा खन्ना के द्वारा लिखित पुस्तक गार्गी माताओं को भेंट किया गया। छात्र, छात्राओं द्वारा माताओं के लिए गीत प्रस्तुत किये गये ।मुख्य अतिथि ने माताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा करते हुए शुभ कामनाएँ  दी गयी।  विद्यालय की संयुक्त निर्देशिका ऋचा खन्ना ने उपस्थित लोगो का धन्यवाद व्यक्त कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।उक्त अवसर पर बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *