Breaking News

मनोनीत मिश्रित तहसील अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ,

मनोनीत मिश्रित तहसील अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ,

मिश्रित तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में हुई धांधली को लेकर,अध्यक्ष बार कौंसिल आफ यूपी ने  एक सदस्यीय जांच कमेटी गठन, एक माह में मांगी जांच रिपोर्ट ,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-28 जून/ चुनाव और मनोनयन की कशमकश के मध्य आज 27 जून को आखिरकार अधिवक्ता संघ तहसील मिश्रित की मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तहसील सभागार हॉल में अन्ततः सम्पन्न हो ही गया। अधिवक्ता संघ तहसील मिश्रित की मनोनीत कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचन्द्र त्रिपाठी,महामंत्री अजय पाल सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशेन्द्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कुमार अवस्थी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष नन्दकिशोर, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला,संयुक्त सचिव-पुस्तकालय अरुण कुमार कनौजिया,संयुक्त सचिव संप्रेक्षक राकेश कुमार दीक्षित, तथा संयुक्त सचिव कौशलेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नाम की घोषणा जहां कर दी गई , वहीं जनरल काउंसिल वरिष्ठ में क्रमशः हेमराज भारती,गिरीश पाल, देवेन्द्र वर्मा,कमल किशोर तथा अवध किशोर शुक्ल के साथ ही जनरल काउंसलिंग कनिष्ठ में रामसेवक, सुभाष चन्द्र शर्मा,नरेंद्र प्रताप सिंह, रामजीवन सिद्धार्थ, महेंद्र वर्मा तथा आशीष कुमार मिश्र के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पूर्व से चर्चा में आई उक्त मनोनीत कार्यकारिणी का विरोध करते हुए तहसील मिश्रित में ही विधि व्यवसाय करने वाले डेढ़ दर्जन अधिवक्ताओं ने बीते 25 जून को अपने संयुक्त हस्ताक्षरों से एक पत्र अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज को भेजकर मिश्रित तहसील में अधिवक्ता संघ की मनोनीत कार्यकारिणी को मान्यता न देकर कार्यकारिणी का गठन कर चुनाव कराये जाने की मांग की गयी है, दूसरी तरफ मिश्रित तहसील अधिवक्ता संघ की नवगठित मनोनीत कार्यकारिणी में अनेको वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं के नाम ही शामिल नहीं किए गये हैं जिससे स्पष्ट होता है कि तहसील अधिवक्ता संघ में विद्रोह के स्वर मुखर हो उठे हैं। अहम बात यह सामने आई है कि क्षेत्रीय एमएलसी पवन सिंह चौहान,प्रशांत सिंह अटल सह अध्यक्ष बार काउंसिल आफ यूपी, अजय शुक्ला तथा पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल आफ यूपी, जिला पंचायत सीतापुर के पूर्व उपाध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी , अध्यक्ष रामगढ़ गन्ना समिति रामगोपाल अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष सीतापुर रामकिंकर पांडे, तथा सदस्य जिला पंचायत मनोज तिवारी की उपस्थिति में मिश्रित तहसील अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी का उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थित में शपथ ग्रहण हो रहो गया, वही तहसील के अनेको अधिवक्ता शामिल न होकर अपने तख्तों पर बैठकर विधि व्यवसाय करने में मशगूल थे। मामले में चर्चा इस बात की भी लोगों में हो रही थी कि वकीलों के कार्यक्रम में राजनीतिक लोगों/नेताओं का क्या काम-? समाचार लिखते लिखते सुविज्ञ सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मिश्रित तहसील में बगैर चुनाव मनमाने तरीके से कुछ मठाधीशों के इशारे पर मनोनीत अधिवक्ता संघ कार्यकारणी प्रकरण को अध्यक्ष बार कौंसिल ने मिश्रित तहसील के डेढ़ दर्जन अधिवक्ताओं की शिकायत पर संज्ञान लेकर प्रकरण की गम्भीरता के मद्देनजर बार कौंसिल सदस्य और पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पाण्डेय की एक सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित कर एक माह में प्रकरण की जांच आख्या तलब करली है। मामले में अब देखना यह है कि सीतापुर जनपद की मिश्रित तहसील में कतिपय मठाधीशों के संरक्षण में मनोनीत होकर राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण करने वाली कमेटी वर्ष भर कार्यरत रह पाती है या फिर  दूसरी कार्य कारणी का पुनः  गठन होगा-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *