महिला ग्राम प्रधान ने पुत्रवधू व शिक्षामित्र ब्याहिता पुत्री को पीएम आवास दिलवाया,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-१४ अगस्त/उत्तर प्रदेश के सीएम योगी कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधानों पंचायत सचिव के द्वारा ग्राम प्रधान की पुत्रवधू व व्यहिता सरकारी नौकरी कर रही पुत्री को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार विकास खण्ड मिश्रित मैं व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते ग्राम पंचायत में कागजी विकास दिखाकर सरकारी धन की लूट हो रही है वही ग्राम पंचायत मिश्रित देहात में तैनात ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की दूषित कार्यशैली के चलते प्रधान मंत्री ग्रामीण आवासो का अधिकाँश लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है, वहीं इसी ग्राम पंचायत की महिला प्रधान ने सरकारी सेवा में कार्यरत अपनी पुत्रवधू किरन और ब्याहता पुत्री सुधा को आवास का आवंटन कर दिया गया, ग्राम पंचायत मिश्रित देहात के मजरा ज्ञान सागर की निवासिनी पूर्व अध्यापिका लक्ष्मी देवी वर्तमान में मिश्रित देहात ग्राम पंचायत की प्रधान के द्वारा अपने पुत्र बबलू की पत्नी किरन को प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास का लाभ दिलवाया गया, वहीं ब्याहता पुत्री सुधा का सीतापुर शहर के हबीबपुर मोहल्ले में दो मंजिला आवास है और पति बीरपाल नल कूप विभाग में आपरेटर है और जनपद के काजी कमालपुर क्षेत्र के गांव पचदेउरा के निवासी की पत्नी को ग्राम पंचायत मिश्रित देहात की आवास लाभार्थी सुधा शिक्षा मित्र को आवास लाभार्थी बना दिया गया है, मामला संबंधित पंचायत सचिव और प्रधान की भ्रष्टता का द्येतक है,विदित हो कि ग्राम पंचायत में दर्जनों पात्र ब्यक्ति पीएम आवास से वंचित है। ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उच्चस्तपीय जांच कराकर प्रधान व पंचायत सचिव के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी है ताकि भ्रष्टाचार का पर्याय ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के चेहरे बेनकाब हो सके।
Operation Times News