Breaking News

सूर्या ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,

सूर्या ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,

लखनऊ, 16 सितम्बर।-सूर्या ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, वृंदावन योजना का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि  राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी पूर्व न्यायाधीश श्याम शंकर उपाध्याय उपस्थित हुए।
चुनाव अधिकारी  आलोक कुमार सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष ए एन राय की अध्यक्षता में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शक्ति कुमार पांडेय उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री विनय कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, कार्यकारिणी सदस्य बीके शुक्ला, एस० के० शर्मा आदि लोगो ने द्वारा शपथ ली गयी।
सोसाइटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्याम शंकर उपाध्याय ने कहा कि पदाधिकारियों का काम बिजली और पानी मुहैया कराना, परिसर की साफ सफाई, और गार्डेन का मेंटेनेंस मात्र नहीं है। बल्कि नैतिक मूल्यों की भावना और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सृजनात्मक का विकास करना है।उन्होंने कहा कि इन बातों का प्रभाव बच्चों और आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा और इस प्रकार से एक सुंदर सामाजिक वातावरण निर्मित होगा।नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ शक्ति कुमार पांडेय ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी ने जो काम शुरू किए हैं उन्हें और मजबूत किया जाएगा तथा नई कार्य योजना भी बनाई जाएगी।नवनिर्वाचित महामंत्री विनय कुमार मिश्रा ने कहा की आरडब्ल्यूए के समस्त पदाधिकारी मिलकर सोसाइटी के अंदर एक पारिवारिक वातावरण का निर्माण करेंगे।उक्त अवसर पर  एके राय, एसके शर्मा, आलोक कुमार सिंह और निवर्तमान महामंत्री धनंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *