गंदे पानी से निकलने के लिए विवश है छात्र व राहगीर,
ब्यूरो,
बिजनौर-चाँदपुर क्षेत्र के ग्राम पाड़ला के एम डी एम इंटर कालेज के छात्र रास्ते के गंदे पानी से निकलने को मजबूर है।
चाँदपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड जलीलपुर के ग्राम पाड़ला मे अजदेव से ग्राम धीवरपुरा रोड पर ग्राम पाड़ला मे ग्रामीणों द्वारा वारिष के पानी को अवरुद्ध किये जाने से गंदे पानी का मार्ग पर जल भराव के कारण स्कूली छात्रो व राहगीरो को गन्दे पानी से निकलना पड़ रहा है,वही ग्राम प्रधान पंचायत सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी द्वारा जल भराव के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न किये जाने से छात्रो व राहगीरो के साथ ही अप्रिय दुर्घटनाएं घटित होने के साथ ही गन्दे जल भराव से संक्रामक बीमारियाँ फैलने की आशंका है-?
Operation Times News
