कृष्णा पब्लिक स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि सम्मानित
OTNews-Desk February 1, 2026 टॉप न्यूज़ 19 Views
कृष्णा पब्लिक स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि सम्मानितत,
लखनऊ- बिजनौर रोड स्थित रॉयल सिटी के कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबन्धक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल तथा भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी शशिलेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी (समाजवादी पार्टी) की उपस्थिति हुुए,कार्यक्रम मे विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर अतिथियों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और देशभक्ति कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण रहा। विद्यालय प्रबंधक एल. एम. यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।