Breaking News

किसानो से अनुबन्ध कराकर कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग पर शक्त हुए एसडीएम,

किसानो से अनुबन्ध कराकर कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग पर शक्त हुए एसडीएम,

पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर -०९ मई, जिले की मिश्रित तहसील में स्थित उप-निबन्धक  सुषमा यादव ने बताया कि जिला अधिकारी के  आदेशानुसार इकरारनामा/एग्रीमेन्ट,दान पत्र आदि जमीनों का किसी भी प्रकार से निष्पादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि धारा 80 हेतु कृषि योग्य बैनामा भूमि पर बगैर नक्शे के प्लाटिंग कार्य प्रतिबन्धित होने के बाद भी नियम विरुद्ध कार्य प्रापर्टी डीलरो आदि लोगों पर कार्यवाही की जायेगी।

जानकारी के अनुसार मिश्रित तहसील क्षेत्र में सक्रिय प्रभावशाली प्रापर्टी डीलरे द्वारा किसानों की कृषि भूमि का अनुबन्ध कराकर  प्लाटिंक करने के जिलाधिकारी के आदेशो के विपरीत लोगो को मकान बनाने हेतु प्लाटिंग कर टुकड़ों में बेचने का कार्य खुले आम किया जा रहा हैं, जिससे कृषि भूऑमि की श्रेणी न बदलने तथा सरकारी राजस्व की हानि होती है,अवैध रुप से की जा रही कृषि भूमि पर प्लाटिंग मामले मे उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया है कि किसानों की कृषि भूमि का लेने के लिये एग्रीमेंट कराकर टुकड़ों में भवन बनाने वालों के हाथों बिक्रय करने के मीमलो ती तहसील क्षेत्र में जांच कराई जा रही है जो लोग कृषि भूमि पर बिना नक्शा पास कराये और धारा 80 की कार्यवाही कराये बिना ज़मीन में प्लाटिंग का कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगो के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *