सरकारी गलियारे पर एल्डिको सिटी संचालक कब्जा करने पर आमादा,
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भू माफियाओ, दबंगो, माफियाओ आदि पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये जा रहे है,वही सूबे की राजधानी लखनऊ के आईआईएम चौराहे के पास स्थित एल्डिको सिटी के प्रभावशाली संचालकों के द्वारा एल्डिको की भूमि घाटा संख्या 313 के पास स्थित सरकारी चकमार्ग गाटा संख्या 319 जो कि मुतक्कीपुर पर गांव के संपर्क मार्ग के अधिकांश भाग पर कब्जा कर लिया गया है वही घाटा संख्या 326 के पास स्थित चकमार्ग पर कब्जा करने की आशंका को देखते हुए 6 वर्षीय बालिका के संरक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री के लोकप्रिय आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर निकासी मार्ग पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है,अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त एल्डिको संचालक शेष मार्ग पर कब्जा कर शिकायतकर्ता का निकास बन्द कर पाएगा या मुख्यमंन्त्री द्वारा सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने एल्डिको संचालको पर कड़ी कार्यवाही होगी-?
Operation Times News
