Breaking News

रेखा गुप्ता दिल्ली की होंगी सीएम, राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना,

 रेखा गुप्ता दिल्ली की होंगी सीएम, राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना,

मुख्यमंत्री के साथ 6 मंत्रियों के साथ लेंगी सपथ,
दिल्ली- देश की राजधानी में एक दशक तक  आम आदमी पार्टी के के कुशासन से ट्रस्ट दिल्ली की जनता ने  सत्ता से बाहर का मार्ग दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिसूचना जारी कर रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया,सुश्री  रेखा गुप्ता के साथ  प्रवेश वर्मा, आशीष सूद,मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह, कपिल मिश्रा, और पंकज सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

*रेखा गुप्ता : संक्षिप्त परिचय…*

रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. उनका जन्म जींद में ही हुआ था. लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में वो दिल्ली आई. जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गई. अब दिल्ली की कमान संभालने जा रही हैं. आरएसएस ने ही महिला मुख्यमंत्री का प्रस्ताव दिया था और आरएसएस ने ही रेखा गुप्ता के नाम को आगे बढ़ाया था.पचास वर्षीय रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं. वो दिल्ली बीजेपी महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम मेयर रह चुकी हैं.नवनियुक्त मुख्यमंत्री का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था. रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे. 1976 में पूरा परिवार दिल्ली का निवासी हो गया. रेखा गुप्ता की शिक्षा दिल्ली में हुई. और  वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई. रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *